{"_id":"58df77e14f1c1be80463fa20","slug":"e-sports-all-india-intercontinental-competition-pu-women-s-team-winners-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-स्पोर्ट्स में पंजाबी यूनिवर्सिटी ने झंडे गाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-स्पोर्ट्स में पंजाबी यूनिवर्सिटी ने झंडे गाड़े
पटियाला
Updated Sat, 01 Apr 2017 03:20 PM IST
विज्ञापन
पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी में ई स्पोर्ट्स मुकाबलों में जीतकर वापस लौटी महिला टीम का स्वागत करते डायरेक्टर स्पोर्ट्स डा. राजकुमार शर्मा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की यूनिवर्सिटियों के खेलों के इतिहास में पहली बार आयोजित ई-स्पोर्ट्स अखिल भारतीय इंटरयूनिवर्सिटी मुकाबलों में पंजाबी यूनिवर्सिटी की महिला टीम ने जीत हासिल की है।
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा की ओर से 24 से 28 मार्च तक कराए गए इन मुकाबलों में पीयू पटियाला की महिला टीम ने मेजबान टीम को हराकर विजेता ट्राफी अपने नाम कर ली। इन खेल मुकाबलों में पुरुषों की कुल 16 और महिला वर्ग में आठ टीमों ने हिस्सा लिया था। यह खेल मुकाबले एआईयू और इलीट स्पोर्ट्स आफ इंडिया के संयुक्त प्रयासों से कराए गए। जीत हासिल करके वापस लौटी ई स्पोर्ट्स की महिला टीम का पीयू कैंपस में डायरेक्टर स्पोर्ट्स डॉ. गुरदीप कौर रंधावा की अगुवाई में स्वागत किया गया।
इस मौके पर डॉ. रंधावा ने कहा कि ई स्पोर्ट्स खेलों की एडवांस ट्रेनिंग के लिए भी यूनिवर्सिटी की ओर से हर तरह के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने विजेता टीम की हौसला अफजाई भी की।टीम के साथ गए कोच प्रिंसइंद्र सिंह घुम्मन ने कहा कि पीयू की खिलाड़ियों ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि यूनिवर्सिटी खेलों के क्षेत्र में हर तरह की गेम के साथ-साथ ई स्पोर्ट्स जैसी नई खेलों में भी नंबर वन पर आने का दम रखती है।
विज्ञापन
टीम की खिलाड़ी पलक शर्मा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया है। पूरी टीम को 50 हजार का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पलक शर्मा को एडवांस ट्रेनिंग के लिए अमेरिका भेजने की सिफारिश की गई।