फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   E-rickshaw driver killed by hitting an iron rod in the head after a minor argument

मामूली बहस के बाद लोहे की रॉड सिर में मार कर ई-रिक्शा चालक का कत्ल

Wed, 24 Aug 2022 02:18 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver killed by hitting an iron rod in the head after a minor argument
पटियाला। थाना लाहौरी गेट के अधीन पड़ते सुंदर नगर इलाके में मंगलवार देर शाम मामूली बहस के बाद एक व्यक्ति और उसके बेटे ने पड़ोस में रहने वाले ई-रिक्शा चालक सुरिंदर पंडित (50) पर लोहे की रॉड व डंडोंसे हमला करके उसका कत्ल कर दिया। थाना इंचार्ज गुरप्रीत समराओ ने बताया कि मृतक के परिवार के बयान पर आरोपी बाप-बेटे के खिलाफ हत्या का पर्चा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की।
विज्ञापन

ई रिक्शा चालक सुरिंदर पंडित पटियाला के एसएसटी नगर के नजदीक पड़ते सुंदर नगर इलाके में रहता था। उसके पड़ोस में ही आरोपी बाप-बेटा रहते थे। मंगलवार दोपहर को सुरिंदर पंडित एसएसटी नगर स्थित होटल इकबाल इन के सामने आरोपी के साथ बैठा था। जहां पर उसकी सुरिंदर पंडित के साथ किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई। जिसके बाद सुरिंदर पंडित अपने घर चला गया, लेकिन गुस्से में तमतमाया आरोपी कुछ ही देर में सुरिंदर पंडित के घर पहुंच गया।
विज्ञापन

जब सुरिंदर वहां नहीं मिला, तो बाद में देर शाम आरोपी ने अपने बेटे के साथ मिलकर ई रिक्शा चालक को होटल इकबाल इन के पास चौक में घेर लिया। अभी सुरिंदर कुछ समझ पाता, दोनों बाप-बेटे ने लोहे की रॉड व डंडों के साथ उस पर हमला बोल दिया। हमले में सुरिंदर बुरी तरह से घायल हो गया। उसके सिर में गंभीर चोट आई। वारदात बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। उधर सुरिंदर पंडित को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed