फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Duti Chand won meters Patiala Indian Grand Prix 1 athletics organized Netaji Subhash National Institute Sports

पटियाला में 100 मीटर में दुती चंद ने बाजी मारी, नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान में इंडियन ग्रैंड प्रिक्स-1 एथलेटिक्स का आयोजन

Thu, 18 Feb 2021 10:44 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Duti Chand won meters Patiala Indian Grand Prix 1 athletics organized Netaji Subhash National Institute Sports
पटियाला। नेता जी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) में आयोजित इंडियन ग्रैंड प्रिक्स-1 एथलेटिक्स में वीरवार को दुती चंद ने 100 मीटर दौड़ मुकाबले को जीत लिया। इसमें कर्नाटक की एटी दानेश्वरी ने दूसरा और महाराष्ट्र की दिआनदरा डुडली वालाडेयर्स ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

वहीं, पुरुषों के 100 मीटर मुकाबले में महाराष्ट्र के कृष्णा कुमार सतीश राणे ने पहला, केरल के मोहम्मद अनस याहिया ने दूसरा और ओडिशा के अमिया कुमार मलिक ने तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर में तमिलनाडु के एरोकिया राजीव ने पहला, छत्तीसगढ़ के शशांक शिंदे ने दूसरा और राजस्थान के सुनील जाट तीसरे स्थान पर रहे। जबकि महिलाओं के 200 मीटर में हरियाणा की अंजलि देवी पहले, कर्नाटक की कावेरी लक्ष्मणा गौड़ा पाटिल दूसरे और तमिलनाडु की सुभहा वेंकटेशन तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

लांग जंपर युगांत सिंह (यूपी) ने पहला, हरियाणा के साहिल महाबली ने दूसरा स्थान और तमिलनाडु के आर स्वामीनाथन ने तीसरा स्थान हासिल किया। इससे पहले 23 साल के युगांत सिंह ने 2015 में नेशनल ओपन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं महिलाओं के लांग जंप मुकाबले में मरिना जोरज ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मुकाबले में हरियाणा की सोनू कुमारी दूसरे व राजस्थान की तनुश्री तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर रेस में तमिलनाडु के पी नागानाथन पहले, हरियाणा के अंग्रेज सिंह दूसरे और गुजरात के गजानंद मिस्त्री तीसरे, 5000 मीटर रेस में महाराष्ट्र के किशन नरसी टाडवी पहले, कर्नाटक के ई नागाराज दूसरे, वहीं 400 मीटर बाधा में तमिलनाडु के आयासामी दारून पहले, यूपी के आफताब आलम दूसरे और तमिलनाडु के सतहीश तीसरे स्थान पर रहे। ट्रिपल जंप में केरल के एलडोहस पाल पहले और कार्तिक ऊनीकृष्णन दूसरे व तमिलनाडु के मोहम्मद सलाउद्दीन तीसरे स्थान पर रहे। शॉटपुट में दिल्ली के साहिब ने पहला, हरियाणा के जुबेर मलिक ने दूसरा, 400 मीटर में कर्नाटक के एमआर पुवामा ने पहला, हरियाणा की किरण पाहल ने दूसरा और हरियाणा की नैंसी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed