फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Driver stopped the bus with full of passengers and jumped in the canal

पटियाला : सवारियों से भरी बस रोक ड्राइवर ने नहर में लगा दी छलांग, नहीं मिला कोई सुराग

Wed, 11 Aug 2021 11:15 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Driver stopped the bus with full of passengers and jumped in the canal
पटियाला। समाना में सवारियों से भरी पीआरटीसी की बस अचानक रोककर चालक की ओर से भाखड़ा नहर में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। खबर लिखे जाने तक चालक का कोई अता-पता नहीं लग सका था। गोताखोरों की ओर से तलाश जारी थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मंगलवार देर शाम करीब सवा छह बजे पातड़ां से पीआरटीसी की बस पटियाला के लिए रवाना हुई। इस बस को पटियाला के कलर भैनी निवासी जुल्फान खान (24) चला रहा था और कंडक्टर जसविंदर सिंह भी बस में मौजूद था। पौने सात बजे जब बस समाना बंदा सिंह बहादुर चौक में पहुंची, तो अचानक से चालक ने बस को भाखड़ा नहर की तरफ मोड़ लिया। इस पर बस में सवार करीब 45 सवारियों ने एतराज किया कि बस तो पटियाला के लिए जा रही है, फिर इसे मोड़ा क्यों गया है। चालक ने बस को नहर के किनारे रोका और बस से उतरकर नहर के पुल की तरफ भाग गया। हालांकि पीछे-पीछे कंडक्टर भी भागा, लेकिन इससे पहले वह कुछ कर पाता, चालक नेे नहर में छलांग लगा दी। देखते ही देखते वह पानी के तेज बहाव में बह गया।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद गोताखोरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। कंडक्टर जसविंदर सिंह के मुताबिक रास्ते में चालक फोन पर किसी से गुस्से में लगातार बातें कर रहा था। आशंका जताई कि हो सकता है इसी कारण उसने नहर में छलांग लगाई हो। पुलिस के मुताबिक चालक की तलाश जारी है। साथ ही बताया कि फोन पर चालक आखिरी बार किस से बातें कर रहा था, इस बारे में भी पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed