{"_id":"58498e994f1c1b732a448443","slug":"drawing-staff-protest-punjab-news-strike-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब का ड्राइंग स्टाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब का ड्राइंग स्टाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला
Updated Thu, 08 Dec 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
पटियाला के लोक निर्माण विभाग में मांगों को लेकर गेट रैली करते ड्राफ्ट्समैन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब ड्राफ्ट्समैन एसोसिएशन (मान्यता प्राप्त) के आह्वान पर राज्य के विभिन्न विभागों में काम करने वाले ड्राइंग स्टाफ ने अपनी मांगों को लेकर वीरवार से अनिश्चितकालीन कलम छोड़ हड़ताल शुरू कर दी है।
पहले दिन ड्राइंग स्टाफ ने गेट रैलियां की और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पटियाला में लोक निर्माण विभाग में गेट रैली संबोधित करते हुए सिंचाई विभाग के प्रधान मनजीत सिंह काठमठी, राजेश शर्मा, बलजीत सिंह, तपिंदर सिंह, दर्शन सिंह घारू ने कहा कि सरकार लंबे समय से ड्राफ्ट्समैनों की मांगों को सरकार नजरअंदाज कर रही है। अब इसे सहन नहीं किया जाएगा। सरकार द्वारा जूनियर इंजीनियर और ड्राफ्ट्समैन के स्केलों में तीस वर्ष से चली आ रही समानता को खत्म करके ड्राफ्ट्समैनों के साथ अन्याय किया गया है। जिसके विरोध में ये रैली की गई है।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ड्राइंग कैडर से उपमंडल अधिकारी की पदोन्नति का कोटा जो सरकार ने खत्म किया है, वह जल्द बहाल किया जाए। जूनियर ड्राफ्ट्समैन को 4600, ड्राफ्ट्समैन को 4800, हेड ड्राफ्ट्समैन को 5400, सर्कल हेड ड्राफ्ट्समैन को 6600 रुपये स्केल दिया जाए। उन्होंने कहा कि जब तक सरकर मांग पूरी नहीं करेगी तब तक कलम छोड़ हड़ताल और गेट रैलियां जारी रहेंगी।