फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Do not leave the path on the highway against the picketing

हाईवे पर रास्ता न छोड़े जाने के खिलाफ धरना

Mon, 15 Jun 2015 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, /मंड़ी गोबिंदगढ़ साहिब
ब्यूरो/अमर उजाला, /मंड़ी गोबिंदगढ़ साहिब Updated Mon, 15 Jun 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
पचास के करीब गांवों के लिए जीटी रोड नेशनल हाईवे पर एक भी रास्ता न दिए जाने के रोष में सोमवार को अंबेमाजरा गांव संघर्ष कमेटी के आह्वान पर 12 गांवों की पंचायत ने सुबह 10 बजे से 1 बजे तक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 इस मौके पर गांव अंबेमाजरा, चतरपुरा, कुंभ, कुंभड़ा, वजीराबाद, मुल्लापुर, मुल्लापुर खुर्द, सौंटी जलालपुर, सरदार नगर, तलवाड़ा और शहजादपुर से आई पंचायत के लोग मौजूद थे। उन्होंने बताया कि उनकी यह मांग पिछले चार सालों से लटक रही है।
विज्ञापन


सड़क बनाते वक्त न तो प्रशासन ने गांवों का सर्वे किया और न ही एच-1, सोमा कंपनी ने गांवों के लिए कोई रास्ता छोड़ा। ग्रामीण कुलविंदर सिंह अंबेमाजरा, महिंदर सिंह ढींढसा, पलविंदर सिंह तलवाड़ा, साधू सिंह चतरपुरा किसान नेता, पीपीपी अध्यक्ष जगमीत सिंह सहोता, आप अध्यक्ष नरेश वालिया, हरविंदर सिंह कुंभड़ा ने कहा कि उन्होंने 2012 में भी प्रशासनिक अधिकारियों और जिले के एमपी को लिखित दरख्वास्त देकर 9 किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी गांवों के लिए हाईवे पर सिक्स लेन प्रोजेक्ट के अंतर्गत रास्ता छोड़े जाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर भी न तो सांसद और न ही प्रशासनिक अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। अब समस्या इतनी बढ़ गई है कि गांव से निकलते वक्त उन्हें 9 किलोमीटर दूर से जाना पड़ता है और अगर वे गलत साइड से आते हैं तो पुलिस चालान काटती है।

ग्रामीणों ने बताया कि इन्हीं गांवों में मंडी गोबिंदगढ़ का औद्योगिक कारोबार फैला हुआ है करीब 50 रोलिंग एवं फर्नेस इकाईयां इन्हीं गांवों के आसपास बनीं हुई हैं और फोकल प्वाइंट के लिए बनाया गया ट्रक स्टैंड भी अंबेमाजरा में स्थित है।


ग्रामीणों ने सोमा कंपनी और प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि वे 6 जुलाई को हाईवे पर चक्का जाम कर मरण व्रत पर बैठ जाएंगे। ग्रामीणों ने मंडी गोबिंदगढ़ की तहसीलदार कमलजीत कौर को एक मांग पत्र भी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed