फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Divorce depicting the relationship of husband and wife

पति पत्नी के संबंधों को दर्शा गया तलाक

Sun, 20 Mar 2022 10:06 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Divorce depicting the relationship of husband and wife
पटियाला। पंजाबी यूनिवर्सिटी के फार्मास्युटिकल विज्ञान और ड्रग शोध विभाग की ओर से एक सभ्याचारक शाम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सार्थक रंगमंच की ओर से तलाक नाटक का मंचन किया गया। प्रोफेसर किरपाल कजाक द्वारा लिखित और डा. लक्खा लहिरी के निर्देशन में मंचित नाटक एक अनाथ नौजवान गुरिंदर सिंह के इर्द-गिर्द घूमता है। उसके दिल और दिमाग पर पुरुष प्रधान समाज की मनोदशा सवार है। वह अपने कालेज के समय की एक लड़की के साथ शादी रचाने का इच्छुक है।
विज्ञापन

बदलते हालात में उसकी शादी एक अनाथ लड़की से हो जाती है। इसी बीच कालेज में जान पहचान वाली लड़की का अपने पति साथ तलाक हो जाता है। जिसके बाद गुरिंदर सिंह अपनी पत्नी के चर्म रोग के बहाने उसे तलाक देने का विचार बना लेता है। नाटक की कहानी कईं तरह के मोड़ों से गुजरती दिल्ली के होटल में पहुंचती है, जहां बहुत ही काबिल वकील बुलाया गया है। वकील के होटल पहुंचने से पहले वहां एक महिला आती है, जो जिस्मफरोशी करती है।
विज्ञापन

नाटक में नया मोड़ तब आता है, जब पता लगता है कि उक्त महिला अपने कैंसर की बीमारी से जूझ रहे पति के इलाज के लिए जिस्म बेचने का गलत काम करती है। वह अपने पति को दिल से प्रेम करती है। इसका पता लगते ही गुरिंदर सिंह अपनी पत्नी को तलाक देने का फैसला बदल लेता है। इस तरह यह नाटक पति-पत्नी के आपसी संबंधों की पेचीदिगयों, प्रेम संबंधों के मानसिक तनाव और कड़वे यथार्थ के अंधेरे में रोशनी की चाहत दर्शाता है। नाटक में लक्खा लहिरी, विपुल आहूजा, कमलप्रीत, नजम, गुरदित्त, संजीव राय सभी का अभिनय शानदार रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed