फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   District Amateur Body Building Association, District Body Building Championship, Patiala

तरुण अटवाल ने जीता मिस्टर पटियाला का खिताब

Mon, 17 Oct 2016 06:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Mon, 17 Oct 2016 06:05 PM IST
विज्ञापन
 District Amateur Body Building Association, District Body Building Championship,  Patiala
पटियाला में जिला बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप के विजेता बाडी बिल्डर के साथ मौजूद मेहमान और आयोजक। - फोटो : अमर उजाला
जिला एमेच्योर बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की ओर से मिस्टर पटियाला जिला बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप और ओपन मिस्टर पंजाब बाडी बिल्डिंग चैंपियनशिप डीएमडब्ल्यू ऑडिटोरियम में आयोजित की गई। इसमें पंजाब के विभिन्न जिलों से बॉडी बिल्डरों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


चैंपियनशिप का उद्घाटन एसोसिएशन के चेयरमैन राजकुमार घारू व सरपरस्त जसवंत सिंह धालीवाल ने किया। विजेताओं को पुरस्कार बांटने की रस्म इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन विष्णु शर्मा ने अदा की। तरुण अटवाल ने मिस्टर पटियाला और मिस्टर पंजाब का खिताब जीता।
विज्ञापन


इस मौके पर हुए विभिन्न मुकाबलों के नतीजों के मुताबिक मिस्टर पटियाला मुकाबले के 55 किलो भारवर्ग में नरेश कुमार पहले, चिंटू कुमार दूसरे, अजय कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 60 किलो भारवर्ग में चांद पहले, मोनू दूसरे, राजिंदर कुमार तीसरे, 65 किलो में अर्जुन कुमार पहले, संजय कुमार दूसरे, अनिल कुमार तीसरे, 70 किलो में राहुल कुमार पहले, अमनदीप सिंह दूसरे, सिकंदर सिंह तीसरे, 75 किलो में तरुण अटवाल पहले, सविंदर सिंह दूसरे, प्रमोद कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिस्टर पंजाब मुकाबले में 65 किलो भारवर्ग में नरेश कुमार पहले, गौरव दूसरे, मोनू तीसरे, 70 किलो में रैमस पहले, चांद दूसरे, राहुल कुमार तीसरे, 75 किलो भारवर्ग में राहुल कुमार पहले, साहिल दूसरे, संजय कुमार तीसरे, 80 किलो भारवर्ग में तरुण अटवाल पहले, कमलदीप सिंह दूसरे, नरिंदर सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed