फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   diarrhea fifth death in rajpura

राजपुरा में डायरिया पांचवीं मौत

Tue, 21 Jun 2022 10:21 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
diarrhea fifth death in rajpura
राजपुरा। सेहत विभाग चाहे गांव शामदू में डायरिया कंट्रोल होने का दावा करता नहीं थकता, लेकिन एक और मौत होने से दावों पर सवाल उठ रहे हैं। इतना ही नहीं सेहत विभाग को आशंका है कि महिला की मौत हार्ट अटैक से हुई होगी। जानकारी के अनुसार बीते दिनों गांव शामदू में फैले डायरिया से 200 से अधिक लोग चपेट में आ चुके हैं, जबकि दो छोटे बच्चों सहित चार लोगों की जानें जा चुकी हैं। बताया जाता है कि भगवानी देवी नामक महिला की डायरिया की वजह से तबीयत खराब हो गई। जब उसे सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया तो डाक्टरों ने हालत की गंभीरता को देखते हुए राजिंद्रा अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया। इलाज दौरान भगवानी देवी ने दम तोड़ दिया। इस तरह डायरिया से मरने वालों की संख्या पांच हो चुकी है। जबकि सेहत विभाग को लग रहा कि महिला की मौत हार्ट अटैक से हुई होगी। एसएमओ जगइंद्रपाल सिंह का कहना है कि भगवानी देवी नामक महिला, जो शामदू की रहने वाली थी। अस्पताल में दाखिल जरूर थी, परंतु उसे दो दिन पहले ही पटियाला के अस्पताल रेफर कर दिया था। सरपंच दीपक कुमार व मृतक भगवानी देवी के पुत्र अर्जुन ने बताया कि दूषित पानी पीने की वजह से भगवानी देवी को दस्त व उल्टियां लग गयी थीं, इस कारण उनकी जान गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed