फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Dhindsa the hunger striking medical practitioners promised to meet with CM

ढींढसा ने किया भूख हड़ताल पर बैठे मेडिकल प्रैक्टिशनरों को सीएम से मिलवाने का वादा

Mon, 07 Dec 2015 03:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर Updated Mon, 07 Dec 2015 03:34 PM IST
विज्ञापन
Dhindsa the hunger striking medical practitioners promised to meet with CM
मांगों को लेकर वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा की कोठी के समक्ष मेडिकल प्रैक्टिशनरों की भूख हड़ताल छठे दिन भी जारी रही। हालांकि राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींढसा ने मेडिकल प्रैक्टिशनरों के नुमाइंदों को अपनी कोठी में बुलाकर उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी सीएम प्रकाश सिंह बादल के साथ मुलाकात कराई जाएगी। इस पर मेडिकल प्रैक्टिशनरों से साफ कहा कि मुलाकात की तारीख मिलने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन


भूख हड़ताल के छठे दिन बलाक अहमदगढ़ के मेडिकल प्रैक्टिशनर जगतार सिंह और इकबाल मोहम्मद की अगुवाई में भूख हड़ताल पर बैठे।

इस दौरान मेडिकल प्रैक्टिशनर एसोसिएशन के नेताओं ने कहा कि उन्हें अभी तक सरकार से झूठे आश्वासन ही मिले हैं। अब वह सरकार के आश्वासनों में नहीं आएंगे और अपने हक लेकर ही रहेंगे। चाहे इसके लिए उन्हें कोई भी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य सभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींढसा ने उन्हें आश्वासन दिया है कि उनके मसले के समाधान के लिए वे जल्द ही सीएम प्रकाश सिंह बादल से मुलाकात करवाएंगे।  वह मुलाकात की तारीख मिलने तक अपनी भूख हड़ताल को जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed