फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Desh Bhagat University, organizes art artwork, student, painting, exhibition, Fatehgarh Sahib

विद्यार्थियों ने पेंटिंगों में डाली रूह

Sat, 19 Nov 2016 03:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब Updated Sat, 19 Nov 2016 03:07 PM IST
विज्ञापन
 Desh Bhagat University, organizes art artwork, student, painting, exhibition, Fatehgarh Sahib
देश भगत यूनिववर्सिटी में आयोजित कलाकृति-2016 में विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई तसवीरों को निहारते चांसलर डा. जोरा सिंह व प्रो चांसलर तेजिंदर कौर। - फोटो : अमर उजाला
देश भगत यूनिवर्सिटी मंडी गोबिंदगढ़ के आर्ट एंड क्राफ्ट एवं फाइन आर्ट्स विभागों द्वारा संयुक्त तौर पर कला प्रदर्शनी कलाकृति-2016 का आयोजन किया गया। उद्घाटन यूनिवर्सिटी के चांसलर डा. जोरा सिंह ने किया। 
विज्ञापन


 प्रो-चांसलर तेजिंदर कौर ने बताया कि यूनिवर्सिटी कैंपस में आयोजित इस कला प्रदर्शनी के दौरान जहां पंजाब की अमीर विरासत की झलक दिखाई दी, वहीं विभिन्न राज्यों की संस्कृति से जुड़े अहम रीति-रिवाजों को कलाकृतियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने क्ले मॉडलिंग, फोटोग्राफी, पेंटिंग और स्कैच बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


अपने संबोधन के दौरान चांसलर डा. जोरा सिंह कहा कि कलाकार अपने हुनर से तस्वीरों और मूर्तियों में जान डाल देते हैं और कला को मुकाम हर हाल में मिलता है। इस प्रकार के आयोजनों से जहां विद्यार्थियों को अपनी कला को प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है वहीं उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनी में अध्यापकों और विद्यार्थियों ने पंजाब की लोक कलाओं से जुड़े चित्रों को प्रस्तुत किया। क्ले मॉडलिंग और वुड-वर्क की प्रदर्शनी के दौरान कलाकारों ने मिट्टी की आकर्षक मूर्तियां बनाकर और लकड़ी को तराश कर बनाई कलाकृतियों से सबका मन मोह लिया। प्राकृतिक खूबसूरती थीम पर विद्यार्थियों द्वारा खींची गई तस्वीरों को प्रदर्शित किया गया। 


प्रदर्शनी के अंतिम चरण में विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग, स्कैच और पेंटिंग के माध्यम से युवाओं को नशा, दहेज प्रथा और भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराईयों को जड़ से खत्म करने का संदेश दिया। भ्रूण हत्या के खिलाफ विद्यार्थियों की ओर सेबनाए गए भावपूर्ण चित्रों ने सभी के मन पर अमिट छाप छोड़ी। शिक्षकों की ओर से विभिन्न शख्सियतों और गुजरात राज्य की संस्कृति को दर्शाते चित्रों को भी खूब पसंद किया गया। प्रदर्शनी में सर्वाधिक पसंद की गई कलाकृतियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed