फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Dense fog in Punjab orange alert for two days

पंजाब में धुंध का कहर: जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे पर पांच वाहन टकराए, 20 दिसंबर से बारिश का अलर्ट

Thu, 18 Dec 2025 02:00 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 18 Dec 2025 02:00 PM IST
सार

मौसम विभाग ने 20 और 21 दिसंबर को पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की चेतावनी दी है, जिससे पारा गिरने की संभावना है। इससे पहले, पंजाब में वीरवार और शुक्रवार को घने कोहरे के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Dense fog in Punjab orange alert for two days
लुधियाना में घना कोहरा - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब घने कोहरे की चपेट में है। जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे पर गांव काला बकरा के पास घनी धुंध के कारण पांच वाहन आपस में टकरा गए। पहले एक अज्ञात ट्रक के पीछे चल रहे टिप्पर की उससे जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद पीछे से आ रही कई अन्य गाड़ियां भी एक-दूसरे से भिड़ गईं।
विज्ञापन


हादसे में वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है, हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। वाहनों की टक्कर के चलते हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल मौके पर पहुंचा और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे करवाकर यातायात को नियंत्रित किया।
विज्ञापन


इसके बाद हाईवे को दोबारा सुचारू रूप से चालू कर दिया गया। आज भी जालंधर धुंध की चादर में लिपटा हुआ है। हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सड़क सुरक्षा बल ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



बुधवार को कोहरे के कारण अमृतसर में दृश्यता शून्य रही जबकि फरीदकोट में 20 मीटर, बठिंडा में 40 मीटर, लुधियाना में 200 मीटर और पटियाला में 300 मीटर दर्ज की गई। 

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन पंजाब में अत्यधिक घना कोहरा रहने का अनुमान है और इस दौरान ठंड में वृद्धि होगी।

बुधवार को पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक रहा। श्री आनंदपुर साहिब में सबसे अधिक 27.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी 0.2 डिग्री की वृद्धि हुई, जो सामान्य से 3.6 डिग्री ऊपर था। होशियारपुर में न्यूनतम पारा 6.7 डिग्री, जबकि अमृतसर में यह 7.0 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के साथ-साथ कोहरे का असर भी बना रहेगा। 

खराब मौसम के कारण श्रीनगर की उड़ान रद्द, 8 उड़ानें लेट

अमृतसर श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को खराब मौसम के कारण उड़ानों की आवाजाही प्रभावित रही। कतर एयरवेज की दोहा के लिए जाने वाली उड़ान 10:20 बजे रवाना हुई। यह सुबह 4:10 बजे निर्धारित थी। एयर इंडिया एक्सप्रेस की शारजाह के लिए उड़ान भी 6:20 बजे की बजाय 10:30 बजे निकली। इसी प्रकार स्पाइसजेट की दुबई उड़ान 12:30 बजे रवाना हुई। यह सुबह 8:50 बजे जानी थी। आने वाली उड़ानों में भी देरी रही। स्पाइसजेट की दुबई उड़ान सुबह 7:50 की बजाय 11:11 बजे पहुंची। इंडिगो की दिल्ली उड़ान सुबह 6:05 की बजाय 10:52 बजे आई जबकि एयर इंडिया की मुंबई और दिल्ली उड़ानें भी देरी से आईं। इसके अलावा श्रीनगर के लिए एक इंडिगो उड़ान रद्द कर दी गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed