फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Dense fog in Punjab No relief despite rain visibility is zero

पंजाब में भीषण ठंड: अबोहर में भट्ठा मजदूर की माैत, घने कोहरे के कारण अमृतसर एयरपोर्ट से हवाई यातायात प्रभावित

Sat, 03 Jan 2026 01:04 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 03 Jan 2026 01:04 PM IST
सार

पंजाब में कोहरे से दिन के तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई, जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री नीचे रह गया। न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री के साथ एसबीएस नगर सबसे ठंडा रहा।

विज्ञापन
Dense fog in Punjab No relief despite rain visibility is zero
घनी धुंध - फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

पंजाब में बारिश के बावजूद घना कोहरा लगातार परेशान कर रहा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में स्थिति बिगड़ने का अनुमान जताते हुए पंजाब के छह जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसमें अमृतसर, कपूरथला, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला शामिल हैं। वहीं 17 जिलों के लिए ओरेंज अलर्ट है, जिनमें पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, संगरूर, रूपनगर, मोहाली और मालेरकोटला शामिल हैं।
विज्ञापन

अबोहर में ठंड से भट्ठा मजदूर की मौत

अबोहर के गांव धर्मपुरा में शुक्रवार रात भीषण ठंड में एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक का शव सुबह सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया। मृतक उत्तर प्रदेश का निवासी था और यहां एक ईंट भट्ठे पर काम करता था। वह तीन बच्चों का पिता था। मृतक की पहचान शैलेन्द्र सिंह (35) पुत्र वेद सिंह निवासी बड़ागांव, फिरोजाबाद (यूपी) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


शैलेन्द्र सिंह धर्मपुरा स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करता था और भट्ठे पर बनी झुग्गी में ही रह रहा था। बताया जा रहा है कि बीती रात अत्यधिक ठंड के कारण उसकी झुग्गी में ही ठंड लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर जब एम्बुलेंस चालक मौके पर पहुंचा तो मृतक का शरीर ठंड के कारण अकड़ा हुआ पाया गया। थाना बहाववाला के हवलदार ओम प्रकाश ने बताया कि मृतक की पत्नी लक्ष्मी के बयानों के आधार पर कार्रवाई की गई है तथा पोस्टमार्टम के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे के कारण कई फ्लाइट देरी से, कुछ को करना पड़ा रद्द

अमृतसर में शनिवार को घने कोहरे के कारण श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। सुबह के समय दृश्यता बेहद कम होने के चलते सुरक्षा कारणों से कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द करना पड़ा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

जानकारी के अनुसार आज एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स-320 (दुबई–अमृतसर), मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट एमएच-148 (कुआलालंपुर–अमृतसर), एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-461 (दिल्ली–अमृतसर) और एआई-462 (अमृतसर–दिल्ली) के साथ-साथ कतर एयरवेज की फ्लाइट क्यूआर-551 (अमृतसर–दोहा) को कोहरे के कारण रद्द किया गया। इसके अलावा कुछ अन्य उड़ानों में भी देरी दर्ज की गई। अचानक फ्लाइट रद्द होने से कई यात्रियों को एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा, वहीं कई लोगों ने वैकल्पिक उड़ानों या टिकट रिफंड का विकल्प चुना। एयरलाइंस की ओर से यात्रियों को लगातार सूचना देने और सहायता उपलब्ध कराने की कोशिश की गई।

एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि कोहरे के मौसम को देखते हुए यात्रा पर निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस संबंधित एयरलाइन या एयरपोर्ट की आधिकारिक जानकारी से जरूर जांच लें। मौसम में सुधार के बाद ही उड़ान संचालन सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है।

 मंडी गोबिंदगढ़ का एक्यूआई खराब श्रेणी में, तीन शहर यलो जोन में

बारिश के बावजूद हवा में प्रदूषण कम नहीं हुआ। मंडी गोबिंदगढ़ का एक्यूआई 225 (खराब), पटियाला और जालंधर 109, अमृतसर 107 (यलो जोन) दर्ज किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार ऐसे एक्यूआई में लंबी अवधि तक बाहर रहने से सांस लेने में कठिनाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed