{"_id":"673cc465c9424d8f110f3db3","slug":"dense-fog-alert-for-four-days-in-punjab-temperature-goes-down-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Report: पंजाब में चार दिन घनी धुंध का अलर्ट, हादसों का खतरा, पटियाला व लुधियाना में गिरा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Report: पंजाब में चार दिन घनी धुंध का अलर्ट, हादसों का खतरा, पटियाला व लुधियाना में गिरा पारा
Tue, 19 Nov 2024 10:31 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 19 Nov 2024 10:31 PM IST
सार
पंजाब में अगले चार दिन घनी धुंध पड़ेगी। मौसम विभाग ने धुंध का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं वाहन चालकों को धुंध में सावधानी से ड्राइव करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
धुंध के बीच स्वर्ण मंदिर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम विभाग ने पंजाब में अगले चार दिन घनी धुंध पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया है। धुंध की वजह से विजिबिलिटी कम रहेगी, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है। मंगलवार को भी घनी धुंध के चलते लुधियाना में सुबह विजिबिलिटी 300 मीटर, पटियाला में 1500 मीटर और अमृतसर में 550 मीटर दर्ज की गई। उधर पंजाब में रात के तापमान में गिरावट जारी है।
विज्ञापन
मंगलवार को 1.5 डिग्री की कमी के साथ रात का पारा सामान्य के नजदीक हो गया, जबकि सोमवार को यह सामान्य से 2.2 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया था। लुधियाना व पटियाला में दिन व रात का पारा सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
मंगलवार को पंजाब के अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह फिलहाल सामान्य के नजदीक बना है। लेकिन लुधियाना व पटियाला का पारा अभी भी सामान्य से नीचे बना है। सबसे अधिक 28 डिग्री का तापमान बठिंडा का दर्ज किया गया।
विज्ञापन
वहीं अमृतसर का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री (सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक), लुधियाना का 26.0 डिग्री (सामान्य से 0.6 डिग्री नीचे), पटियाला का 26.9 डिग्री (सामान्य से 0.3 डिग्री नीचे), पठानकोट का 26.2, गुरदासपुर का 26.5, फिरोजपुर का 27.6, रूपनगर का 26.6 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब में सबसे कम न्यूनतम पारा 7.5 डिग्री का फरीदकोट का दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 9.4, लुधियाना का 9.6 डिग्री (सामान्य से 0.5 डिग्री नीचे), पटियाला का 9.9 डिग्री (सामान्य से 0.9 डिग्री नीचे), पठानकोट का 10.3 डिग्री, बठिंडा का 10.6 डिग्री दर्ज किया गया।