फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Delhi-Ludhiana highway blocked cm effigy burnt

दिल्ली-लुधियाना हाईवे जाम कर सीएम का जलाया पुतला

Fri, 25 Dec 2015 03:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर Updated Fri, 25 Dec 2015 03:06 PM IST
विज्ञापन
Delhi-Ludhiana highway blocked cm effigy burnt
गत दिनों पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल की तरफ से पानी और सीवरेज सेस को बिजली बिलों के साथ जोड़ने के विरोध में वीरवार को यूथ कांग्रेस की प्रदेश सचिव पूनम कांगड़ा की अगुवाई में यूथ कांग्रेसियों ने दिल्ली-लुधियाना हाईवे पर जाम लगाकर मुख्यमंत्री का पुतला जलाया। प्रदर्शनकारियों ने इस प्रस्ताव को जनता पर बोझ करार देते हुए इस तुरंत वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन


इस मौके पर पूनम कांगड़ा ने कहा कि पहले से ही विभिन्न टैक्सों के बोझ तले दबे राज्य के लोगों पर पानी सीवरेज सेस लगाकर बादल सरकार ने लोगों का दिवाला निकाल दिया है। राज्य के ज्यादातर हिस्से में सीवरेज और पानी की सहूलत ही नहीं मिली यदि किसी जगह पर यह सुविधा दी भी है वहां इसका बेहद बुरा हाल है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का यह फैसला लोगों के साथ सरासर धक्का है जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा और इसका डटकर विरोध किया जाएगा।
इस मौके पर सतपाल धालीवाल, लखमीर सिंह सेखो, शक्तिजीत सिंह, गुरप्यार सिंह, हरपाल सोनू, जसपाल वलेचा, मिट्ठू लड्डा, इंदरजीत नीलू, दर्शन सिंह कांगड़ा, शिव कुमार सिद्धू, कृष्ण जोशी, जोगिंदर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed