{"_id":"61e1d4e10bd05260352d4849","slug":"death-of-two-people-who-sleeping-in-the-room-with-burning-woods-patiala-news-pkl4392751194","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला : दम घुटने से दो लोगों की मौत, कमरे में लकड़ी जलाकर सो रहे थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला : दम घुटने से दो लोगों की मौत, कमरे में लकड़ी जलाकर सो रहे थे दोनों
विज्ञापन
पटियाला। पटियाला-चीका रोड पर गांव सुनियारहेड़ी के नजदीक मार्बल के गोदाम के क्वार्टर में रहने वाले दो लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस मुताबिक वीरवार रात को ठंड से बचने के लिए दोनों व्यक्तियों ने कमरे में एक लोहे के तसले में लकड़ी जलाई थी। जिसके कारण कमरे में गैस भरने होने से दोनों की सोते में ही दम घुटने से मौत हो गई। मरने वालों की पहचान पूरण (35) और मनोज कुमार (45) के तौर पर हुई है। यह दोनों मूल रूप से नेपाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
गोदाम के मालिक राजीव कुमार का कहना है कि पूरण और मनोज कुमार पिछले तीन वर्षों से उसके यहां काम कर रहे थे। वह दोनों गोदाम में आने वालों को चाय व पानी देने का काम करते थे और गोदाम में ही बने क्वार्टर में रहते थे।
शुक्रवार सुबह जब 9 बजे तक वह नहीं उठे तो अन्य कर्मचारियों ने उनके दरवाजे की कुंडी तोड़ी। जब अंदर दाखिल हुए तो देखा कि पूरण और मनोज बेहोश पड़े थे। तुरंत दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों ने अपने कमरे में एक लोहे के तसले में लकड़ी जलाई थी।
विज्ञापन
संबंधित थाना सदर पटियाला के इंचार्ज मनप्रीत सिंह ने बताया कि दोनों शवों का डाक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है, जिसके बाद शवों को वारिसों के हवाले कर दिया गया है। अब तक की जांच में मौत का कारण लकड़ी जलाने से कमरे में पैदा हुई गैस में दम घुटने से सामने आया है।