फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   DAV Public School, Patiala, Teej festival, Teej became Miss win the respect o Simran, Patiala

सावन का महीना गीत से गूंजा डीएवी स्कूल कैंपस

Fri, 05 Aug 2016 10:16 PM IST
Updated Fri, 05 Aug 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
DAV Public School, Patiala, Teej festival, Teej became Miss win the respect o Simran, Patiala
पटियाला के डीएवी पब्लिक स्कूल में तीज का त्योहार मनाती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
 डीएवी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को तीज का त्योहार बड़ी धूमधाम व उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर स्कूल कैंपस बाजरे दा सिट्टा और सावन का महीना जैसे गीतों के बोलों से गूंज उठा। कई तरह के मुकाबले भी कराए गए। समागम में मुख्य मेहमान जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी हरविंदर कौर रहीं। उनके साथ स्कूल प्रिंसिपल एसआर प्रभाकर व उनकी पत्नी सरोज प्रभाकर भी विशेष तौर से मौजूद रहे। 
विज्ञापन


इस मौके पर क्लास पहली व दूसरी की 50 छात्राओं ने निकी मुटियार मुकाबले में हिस्सा लिया। जिसमें महक सिंह ने निकी मुटियार का टाइटल जीता। तवगुण कौर को मटकदी तोर, इशप्रीत कौर व वंशिका को मोहिनी मुस्कान और मनरीत को चंचल नैन, कुदर को पंजाबी पटोला के खिताब से नवाजा गया। मुख्य मेहमान हरविंदर कौर ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों को अपने त्योहारों व रीति-रिवाजों के बारे में पता चलता है। 
विज्ञापन


इस मौके पर मिस तीज-2016 मुकाबला भी कराया गया। जिसमें विभिन्न राउंड में किए प्रदर्शन के आधार पर प्रभसिमरन को मिस तीज का खिताब दिया गया, जबकि कशिश को मटकती तोर और भवनीत को मोहिनी मुस्कान, रिपल को मटकते नैन और त्रिपती को सीनियर कैटेगरी में पंजाबी पटोला का खिताब मिला। प्रिंसिपल प्रभाकर नेेे आए मेहमानों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed