{"_id":"5891ab5c4f1c1b5979e8092a","slug":"dav-public-school-for-students-of-class-xii-farewell-party-party-of-children-class-ix-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहिल मिस्टर और एंजलिका मिस डीएवी चुने गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहिल मिस्टर और एंजलिका मिस डीएवी चुने गए
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Wed, 01 Feb 2017 03:07 PM IST
विज्ञापन
पटियाला के विदाई पार्टी के दौरान विजेता चुने गए विद्यार्थी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएवी पब्लिक स्कूल में ग्यारहवीं क्लास के बच्चों ने बारहवीं क्लास को विदाई पार्टी दी। इस मौके पर साहिल मिस्टर और एंजलिका मिस डीएवी चुने गए। बच्चों ने शानदार रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य मेहमान डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल एसआर प्रभाकर और उनकी पत्नी सरोज प्रभाकर रहीं।
ग्यारहवीं के बच्चों ने स्वागत गान गाकर अपने सीनियर का स्वागत किया। इसके बाद रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसने महफिल में जान डाल दी। इस मौके पर सालसा डांस, कामेडी शो, भंगड़ा आदि पेश किया गया, जो खास तौर से आकर्षण का केंद्र रहे।
इस मौके पर मिस्टर कूल डू़ड लवीश बातिश, मिस्टर पंच्यूअल योगेश, मिस्टर साइलेंट ओम प्रताप को चुना गया। इनके अलावा जौली गुड फेलो खुशलीन, मिस्टर प्रिंस चार्मिंग आकाश दीप, मिस्टर राकस्टार स्पर्श, मिस्टर रेगुलर अंश, मिस्टर सोबर नितिन व शिवम कांसल को चुना गया। सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
प्रिंसिपल प्रभाकर ने कहा कि आज के इस बदलते दौर में हम आधुनिकता के साथ-साथ अपने संस्कारों को न भूलें, तभी हम एक अच्छे नागरिक बन सकते हैं। उन्होंने सभी बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।