फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Dairy operators not ready to shift out of town

पटियाला शहर से बाहर शिफ्टिंग को तैयार नहीं डेयरी संचालक

Thu, 28 Jan 2021 05:26 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 05:26 PM IST
विज्ञापन
Dairy operators not ready to shift out of town
पटियाला। निगम ने अबलोवाल डेयरी प्रोजेक्ट को पूरा करने के बाद वहां प्लॉटों के अलॉटमेंट का समय डेयरी संचालकों के साथ तय किया था। हालांकि तय समय पर जब कोई डेयरी संचालक निगम दफ्तर नहीं पहुंचा तो अलॉटमेंट कमेटी ने वर्चुअल रूप से प्लॉट अलॉटमेंट की प्रक्रिया को पूरा किया।
विज्ञापन

पहले दिन कुल 83 प्लॉट अलॉट किए गए, जबकि 51 प्लॉटों की अलॉटमेंट अभी शेष है। अलॉटमेंट की प्रक्रिया पूरा होने के बाद जिन डेयरी संचालकों को प्लॉट अलॉट हुए हैं, उन्हें तय समय पर डेयरी को शिफ्ट करना होगा। यह जानकारी ज्वाइंट कमिश्नर अबिकेश गुप्ता ने दी। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने तय कानून की पालन नहीं किया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अलॉटमेंट होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर डेयरी संचालक को निगम के पास पांच फीसदी राशि जमा करवानी होगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 2016 में डेयरी प्रोजेक्ट पर डेयरी संचालक को दी जाने वाली जमीन का भाव 75 सौ रुपये प्रति वर्ग गज रखा गया था। इसके बाद इसे घटाकर 35 सौ रुपये प्रति गज कर दिया गया था। 2018 में डेयरी संचालकों पर सर्वे किया गया था, इसके अनुसार 257 डेयरियों की सूची तैयार की गई थी। सूची में दर्ज 207 डेयरी संचालकों ने डेयरी परियोजना में प्लॉट खरीदने की डिमांड निगम को लिखित रूप में दी। मेयर संजीव शर्मा बिट्टू ने कहा कि डेयरी संचालक किसी के बहकावे में न आएं। तय कानून और डेयरी संचालकों की सहमति से ही इस प्रोजेक्ट को पूरा किया जाएगा। डेयरी संचालक खुद को पंजाब सरकार, निगम या शहर से अलग न समझें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed