{"_id":"ba30fc8dbd32990e253df540227f895b","slug":"daduwal-refuse-from-patiala-jail-send-hosiarpur-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा प्रबंधों में कमी से दादूवाल को पटियाला जेल अथारिटी ने वापस भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा प्रबंधों में कमी से दादूवाल को पटियाला जेल अथारिटी ने वापस भेजा
ब्यूरो/अमर उजाला, (पटियाला/होशियारपुर)
Updated Fri, 13 Nov 2015 02:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालत के आदेश पर पटियाला लाए गए तख्त श्री दमदमा साहिब के नए जत्थेदार भाई
विज्ञापन
बलजीत सिंह दादूवाल को स्थानीय जेल अथारिटी ने सुरक्षा प्रबंधों के कारण
वापस भेज दिया।
जेल सुपरिंटेंडेंट भुपिंदर सिंह विर्क ने बताया कि अब दादूवाल को होशियारपुर जेल ले जाया गया है। उधर, होशियारपुर में जेल सुपरिंटेंडेंट अजमेर सिंह राणा ने बताया कि शाम करीब 7.30 बजे दादूवाल और उसके चार अन्य साथियों को यहां लाया गया।
सरबत खालसा की ओर से तख्त श्री दमदमा साहिब के लगाए गए नए जत्थेदार भाई बलजीत सिंह दादूवाल को तरनतारन पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अमृतसर के पट्टी में अदालत में पेश करने के बाद दादूवाल को वीरवार शाम पटियाला लाया गया। जैसे ही कड़ी सुरक्षा के बीच दादूवाल को पटियाला जेल लाया गया स्थानीय जेल अथारिटी ने सुरक्षा प्रबंधों के कारण उसे वापस भेज दिया।
सूत्रों के मुताबिक पटियाला जेल में पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोष में फांसी की सजा पा चुका बलवंत सिंह राजोआना भी बंद है। जो लगातार सरबत खालसा का जोरदार विरोध कर रहा है। ऐसे में अगर दादूवाल पटियाला जेल में लाया जाता, तो दोनों में आपसी लड़ाई झगड़ा होने से माहौल बिगड़ने की आशंका थी।
जेल सुपरिंटेंडेंट भुपिंदर सिंह विर्क ने बताया कि शाम करीब चार बजे दादूवाल लाया गया था। लेकिन सुरक्षा प्रबंधों के कारण उसे तुरंत वापस भेज दिया। अब उसे होशियारपुर जेल ले जाया गया है। इस मौके पर पहुंचे कुछ सिखों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।