{"_id":"a0aa316f2659c395b61d858f3fae6060","slug":"woman-killed-after-being-crushed-by-car-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से कुचलकर महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार से कुचलकर महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
Updated Sun, 05 Jul 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई अनाज मंडी में रविवार की दोपहर सीखते समय बेकाबू हुई कार शेड में घुस गई। इससे शेड में सो रही महिला की कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। थाना सिटी 1 की पुलिस ने कार सवार पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
जीरा रोड पर झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाली 40 वर्षीय महिला तूम्मी पत्नी अमर दास रविवार को भीषण गर्मी के चलते अपनी झोपड़ी से परिवार सहित अनाज मंडी के शेड में आई थीं। करीब तीन बजे जब वह सो रही थीं।
इसी बीच अपनी नई आई ट्वेंटी स्पोर्ट्स कार सीख रहे अहाता बदन सिंह निवासी पिता-पुत्र ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार शेड में घुसते ही पहले वहां खड़े ट्रक से टकराई और बाद में नीचे फर्श पर सो रही महिला तूम्मी को घसीटती हुई 15 फुट दूरी तक ले गई। कुछ देर में महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर महिला के साथ-साथ उसका बेटा बकू और दूसरे सदस्य भी सो रहे थे, जो बाल-बाल बच गए। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार में दो लोग सवार थे।
इनमें से एक कार चलाना सीख रहा था। हादसे की सूचना मिलने पर एएसआई दलजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस की ओर से गाड़ी के दस्तावेज देखे गए।
इसमें कार प्रितपाल सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी अहाता बदन सिंह के नाम पर हैं। पुलिस की ओर से कार में सवार दोनों लोगों को काबू कर घटना की जांच शुरू कर दी हैं। कार में सवार पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं।