फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Weapons recovered from Bhakra canal in Samana of Punjab

पटियाला: समाना में भाखड़ा नहर में मिले हथियार, रॉकेट लांचर, 46 कारतूस व तीन एयर पिस्टल बरामद

Sat, 11 Dec 2021 12:11 AM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला/फिरोजपुर (पंजाब)
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला/फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 11 Dec 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन

पंजाब के पटियाला के समाना में पुलिस ने भाखड़ा नहर से शुक्रवार को गोताखोरों की मदद से हथियारों की बड़ी खेप बरामद की है। इस मामले में सिटी समाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बरामद हथियारों में तीन एयर पिस्टल, एक पुरानी गन, दो रॉकेट लांचर, एक कटी हुई हथकड़ी और 46 कारतूस शामिल हैं। 

विज्ञापन


गोताखोरों की टीम के प्रधान शंकर भारद्वाज ने कहा कि नहर में डूबने वाले एक व्यक्ति की लाश की करीब 15 दिन पहले तलाश की जा रही थी। इस दौरान नहर की सतह पर पड़े हथियारों को देखा गया। जिसकी जानकारी बाद में पुलिस के अधिकारियों को दी गई। थाना सिटी समाना के कार्यकारी प्रभारी पूरन सिंह ने नहर से हथियारों के मिलने की पुष्टि की। साथ ही बताया कि मामले में अज्ञात खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


फिरोजपुर: पुलिस ने किया नौ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने लूटपाट, हेरोइन तस्करी और वाहन चोरी करने वाले गिरोह के नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पांच पिस्टल, 12 कारतूस, दो कार व चोरी की 10 बाइक बरामद की है। पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की जांच शुरू की है। एसएसपी हरमनदीप सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ ने फिरोजपुर-मोगा राजमार्ग स्थित पुल के नीचे दबिश दी। यहां पर आरोपी थॉमस, पवनप्रीत सिंह, सिमरनजीत सिंह, लखन, मोंटी व मनप्रीत सिंह दो कारों में बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लोग पेट्रोल पंप लूटने के लिए हथियार इकट्ठे कर रहे थे। पुलिस ने इनके पास से पांच पिस्टल, बारह कारतूस और दो कार बरामद की हैं। एसएसपी ने बताया कि उक्त आरोपियों पर पहले भी लूटपाट व हेरोइन तस्करी के मामले थानों में दर्ज हैं। इसी तरह पुलिस ने छावनी स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास से आरोपी हरजिंदर सिंह, गौतम व सन्नी को काबू कर इनके पास से चोरी की 10 बाइक बरामद की हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed