फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   under fire for three-wheeler, six passengers Jhulsin

पराली की आग की चपेट में आया थ्री-व्हीलर, छह सवारियां झुलसीं

Sun, 24 May 2015 09:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Sun, 24 May 2015 09:15 PM IST
विज्ञापन
फिरोजपुर-फाजिल्का मुख्य मार्ग स्थित ममदोट-खाईफेमीकी तिकोणी चौक के नजदीक खेत में जलाई गई पराली की आग की चपेट में एक थ्री-व्हीलर आ गया। इस हादसे में सवार छह सवारियां झुलस गई।
विज्ञापन


पीड़ित करनैल सिंह ने बताया कि थ्री-व्हीलर में सवार होकर गांव हबीब वाला से खंभे की तरफ जा रहे थे। जैसे ही उनका थ्री-व्हीलर ममदोट-खाईफेमीकी तिकोणी चौक पर पहुंचा तो खेत में जल रही पराली की आग हवा से सड़क तक पहुंच गई। उनका थ्री-व्हीलर उसकी चपेट में आ गया।
विज्ञापन


इसमें सवार उनके अलावा शिंगारा सिंह, बीबी शीला रानी, परमजीत कौर, छिंदर कौर, भागो बीबी झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया गया।

 इसी तरह सड़क पर घना धुंआ होने के कारण एक कार और एक अन्य वाहन के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोग जख्मी हो गए। सूचना मिलते ही थाना ममदोट के प्रबारी जगदीश लाल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञात हो कि डीसी के आदेश हैं कि जो पराली जलाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बहुत से किसान पराली को आग लगा रहे हैं और डीसी के आदेश की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed