फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Two youths abducted 11 year old girl and misdeed with her in Patiala

पटियाला में दरिंदगी: 11 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पड़ोस में जागो देखने घर से निकली थी मासूम

Sun, 22 Jan 2023 04:37 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 22 Jan 2023 04:37 PM IST
सार

बच्ची छठी क्लास की छात्रा है। बच्ची के घर के नजदीक जाटों के घर हैं, जहां एक विवाह समागम के तहत शनिवार रात करीब 9 बजे जागो निकाली जा रही थी। बच्ची भी जागो देखने के लिए घर से बाहर निकल आई। इसी दौरान कार सवार युवकों ने उसे अगवा कर लिया।

विज्ञापन
Two youths abducted 11 year old girl and misdeed with her in Patiala
misdeed with child - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

घर के बाहर जागो देखने निकली 11 साल की एक बच्ची को दो नौजवानों ने अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दोनों आरोपी बच्ची को गंभीर हालत में उसके घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए। बच्ची को पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां उसकी हालत में अब सुधार बताया जा रहा है। थाना सदर पटियाला पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी नौजवानों को नामजद करने के बाद उनको गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जांच अधिकारी पुलिस चौकी बलवेड़ा के इंचार्ज एएसआई निशान सिंह ने बताया कि बच्ची छठी क्लास की छात्रा है। बच्ची के घर के नजदीक जाटों के घर हैं, जहां एक विवाह समागम के तहत शनिवार रात करीब 9 बजे जागो निकाली जा रही थी। बच्ची भी जागो देखने के लिए घर से बाहर निकल आई। इसी बीच मौका पाकर वहां कार में बैठे दो नौजवानों अमनदीप सिंह (23) और दलबीर सिंह (22) ने बच्ची के मुंह पर हाथ रखकर उसे अगवा कर लिया। आरोपी उस बच्ची को कार में पास पड़ते खेतों में ले गए और वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


पूर्व सरपंच सुरिंदर मित्तल ने बताया कि परिवार और आसपास के लोग बच्ची की तलाश कर ही रहे थे कि करीब घंटे भर बाद दोनों आरोपी नौजवान उक्त बच्ची को गंभीर हालत में उसके घर के पास छोड़ने पहुंचे। उनमें से एक को परिवार वालों ने मौके पर ही धर लिया, जबकि दूसरा आरोपी बच्ची के दादा की अंगुली को घायल करके मौके से फरार होने में सफल रहा। तुरंत बच्ची को पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया। बच्ची की नाजुक हालत को देखकर गांव के लोगों ने अस्पताल में रोष जताते हुए पुलिस प्रशासन से फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण, गैंगरेप व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके गिरफ्तारी डाल ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed