फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   two lakh looted

आइडिया कंपनी के मुलाजिमों से लूटे ढाई लाख रुपये

Fri, 12 Jun 2015 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Fri, 12 Jun 2015 10:02 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार नकाबपोश दो लुटेरों ने आइडिया कंपनी के दो मुलाजिमों से ढाई लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। यही नहीं उन पर कापे से वार भी किया।
विज्ञापन


यह घटना शुक्रवार साढ़े तीन बजे भारतीय स्टेट बैंक वाली गली के पास घटी। उधर, सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई।

आइडिया कंपनी के मुलाजिम रणजीत सिंह ने बताया कि दोपहर बाद साढ़े तीन बजे वह और उसका साथी चंद्र सबरवाल बैग में ढाई लाख रुपये लेकर बैंक में जमा करवाने के लिए जा रहे थे। जैसे ही भारतीय स्टेट बैंक वाली गली के पास पहुंचे कि बाइक सवार नकाबपोश दो लुटेरों ने उन पर कापे से वार किया और पैसों से भरा बैग छीनकर भाग गए।

 
सूचना मिलते ही थाना इंचार्ज गुरलाल सिंह पुलिस पार्टी समेत घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने इलाके की नाकाबंदी कर सभी वाहनों की तलाशी लेना शुरू कर दिया, लेकिन देर शाम तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed