{"_id":"57d7c65e4f1c1b2d46d4805d","slug":"traffic-officer-arrested-arrested-taking-bribe-bribe-of-rs-five-thousand-vigilance-team-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते ट्रैफिक इंचार्ज गिरफ्तार, जाने कहां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते ट्रैफिक इंचार्ज गिरफ्तार, जाने कहां
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
Updated Tue, 13 Sep 2016 02:57 PM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक इंचार्ज घूस लेते गिरफ्तार
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजिलेंस विभाग की टीम ने भवानीगढ़ के ट्रैफिक इंचार्ज को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है।
विजिलेंस विभाग के डीएसपी प्रीतीपाल सिंह ने बताया कि गांव भट्टीवाल कलां के निवासी बघेल सिंह उर्फ अमन ने अपने दोस्त कुलवंत सिंह सिंह को फोन किया था, किंतु वह फोन किसी अन्य नंबर पर लग गया और जिस व्यक्ति को गलती से फोन लगा था वह भवानीगढ़ ट्रैफिक इंचार्ज एएसआई कौर सिंह की जान पहचान का था।
ट्रैफिक इंचार्ज ने अपने ओहदे का गलत लाभ उठाते हुए बघेल सिंह को फोन करके कहा कि उसके खिलाफ थाने में दर्खास्त आई है और उनसे आकर मिले। जिसके चलते जब बघेल सिंह उक्त ट्रैफिक इंचार्ज से मिलने पहुंचा तो उसने दर्खास्त को फाइल करने के एवज में पांच हजार रुपये रिश्वत के मांगे।
जिसके बाद बघेल सिंह ने इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग को कर दी। विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक इंचार्ज कौर सिंह को बालद कलां कैंचियों के पास बघेल सिंह से पांच हजार रुपये रिश्वत लेते काबू कर लिया और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।