फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   The woman's body was found near the Ktanon of Bhakra Ptdi

भाखड़ा की पटड़ी नजदीक खतानों से मिली महिला की लाश

Fri, 26 Jun 2015 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Fri, 26 Jun 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
बख्शीवाला थाने के अधीन भाखड़ा नहर की पटड़ी के नजदीक खतानों से एक महिला की लाश मिली है। पुलिस ने अंदेशा जताया है कि महिला की हत्या करने के बाद आरोपी ने मामले को छिपाने के लिए उसे जला दिया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मामले के जांच अधिकारी बख्शीवाला थाने के एएसआई नसीब सिंह ने बताया कि गांव रोडवाल थाना बख्शीवाला के रहने वाले बलविंदर सिंह नाम के व्यक्ति ने सूचना दी थी कि गांव रोडगढ़ से दयागढ़ को जाते हुए भाखड़ा नहर की पटड़ी के पास खतानों में एक जली हुई महिला की लाश पड़ी है। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की तो पाया कि जली हुई महिला करीब 30 साल की है।
विज्ञापन


पूरा अंदेशा है कि पहले महिला की हत्या की गई और फिर मामले को छिपाने के लिए उसे जला दिया गया। महिला की लाश करीब 90 फीसदी तक जली है। पहचान करने के लिए किसी तरह का कोई सबूत नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या व सबूतों को नष्ट करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। आसपास के गांवों में महिला की फोटो दिखाकर पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed