{"_id":"6cf9ac97bc511f39d686c14db51bbdd1","slug":"the-three-children-of-the-same-family-bahe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगरूर में बहे एक ही परिवार के तीन बच्चे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संगरूर में बहे एक ही परिवार के तीन बच्चे
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
Updated Sun, 31 May 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तपती गर्मी से निजात पाने के लिए गांव किला हकीमा से गुजरती कोटला ब्रांच नहर में नहाने पहुंचे बरनाला के एक ही परिवार के तीन बच्चे तेज बहाव में बह गए। इनमें दो सगे भाई और एक चचेरा भाई शामिल है। सूचना पाते ही परिवार वाले और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
जानकारी के मुताबिक बरनाला के जंडावाला रोड निवासी दो सगे भाई 24 वर्षीय आकाशदीप और 22 वर्षीय विकासदीप अपने चचेरे भाई 13 वर्षीय चिराग और तीन अन्य साथियों के साथ दोपहर साढ़े बारह बजे जिले के गांव किला हकीमा के पास से गुजरती कोटला ब्रांच नहर में नहाने के लिए आए थे।
तीनों भाई जब नहाने के लिए नहर में उतरे तो पानी तेज बहाव में संभल नहीं पाए और बह गए। उन्हें बहता देखकर उनके साथ आए युवकों ने शोर मचाना। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने नहर में उनको तलाशा। लेकिन उनका पता नहीं चला।
विज्ञापन
इसके बाद साथ आए युवकों ने इसकी जानकारी बरनाला में उनके परिवार वालों और पुुलिस को दी। सूचना पाते ही रणीके पुलिस चौकी प्रभारी नायब सिंह भी नहर पर पहुंच गए। पुलिस चौकी रणीके के प्रभारी नायब सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गए थे।
नहर के पानी का बहाव बहुत तेज था और तब तक तीनों बहकर दूर चले गए । उनकी तलाश की जा रही है। इसके लिए आसपास से गोताखोर बुलाए गए हैं।
सूचना पाते ही प्रशासनिक अधिकारी और परिवार वाले पहुंच गए और नहर का पानी बंद करवा दिया गया। खबर लिखे जाने तक तीनों का कोई पता नहीं चल पाया था।