{"_id":"57599a434f1c1b6e409c5c1c","slug":"student-suicide-mobile-instalments-harasment-case-on-three-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल की किस्तों के लिए छात्र को किया परेशान, जान दी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल की किस्तों के लिए छात्र को किया परेशान, जान दी
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला
Updated Thu, 09 Jun 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
- फोटो : Getty
नौजवान ने अपने साथियों की देखादेखी महंगा स्मार्ट फोन किस्तों पर ले लिया। सारी किस्तेंभरने के बावजूद मोबाइल शाप मालिक ने वकील से नोटिस भिजवा कर पैसों के लिए नौजवान को परेशान करना शुरू कर दिया।
इससे तंग आकर नौजवान ने भाखड़ा नहर में कूद कर अपनी जान दे दी। पुलिस ने अब दुकान के मालिक समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
शरणजीत सिंह निवासी मोहल्ला चरन डोगरा पटियाला ने लाहौरी गेट थाना पुलिस के पास बयान दिया है कि आरोपी राजदीप सिंह की मोबाइल की दुकान है। उसके भाई गुरसिमरन सिंह (20) बारहवीं क्लास में पढ़ता था। उसने अपने साथियों की देखादेखी राजदीप सिंह से 15200 रुपये का स्मार्ट फोन किस्तों पर ले लिया। राजदीप सिंह ने सिक्योरिटी के तौर पर उसके भाई गुरसिमरन सिंह से एक खाली चेक पर साइन करवाकर भी ले लिया।
विज्ञापन
गुरसिमरन ने सभी किस्तें भर दीं। बावजूद इसके राजदीप सिंह ने चेक पर 90 हजार की राशि भरकर इसे बैंक में लगा दिया। ऊपर से वकील के जरिये गुरसिमरन सिंह को ही नोटिस भेज दिया कि उसने किस्तें नहीं भरी हैं। इससे परेशान होकर गुरसिमरन सिंह ने भाखड़ा नहर में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। नौजवान की लाश टोहाना के पास से नहर से बरामद हो गई है।
पुलिस ने आरोपी राजदीप सिंह और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।