{"_id":"b6b6ece998c112ff542d5bca49b1a9bc","slug":"sergeant-took-the-turban-uniform-fadhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवलदार की पगड़ी उतारी, वर्दी फाड़ी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हवलदार की पगड़ी उतारी, वर्दी फाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
Updated Tue, 02 Jun 2015 09:53 PM IST
विज्ञापन
थाना सिटी पुलिस ने पीसीआर में तैनात हवलदार और कांस्टेबल से हाथापाई करने के आरोप में एक व्यक्ति खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपी ने हवलदार की पगड़ी उतारने के अलावा उसकी वर्दी फाड़ दी और फरार हो गया।
एएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि सोमवार की देर रात अजीत नगर में गुरबचन देवी नामक की महिला ने अपने घरेलू झगड़े के संबंध में पीसीआर पुलिस को फोन किया था।
इस पर पीसीआर में तैनात हवलदार रणजीत सिंह और कांस्टेबल बलराम सिंह मौके पर पहुंचे तो वहां भैंसों का अहाता चला रहा उनका पड़ोसी जसविंदर सिंह पीड़ित महिला के घर में दाखिल हो गया और महिला से गाली गलौच करने के अलावा उसे जान से मारने की धमकी देने लग पड़ा।
हवलदार रणजीत सिंह ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी पगड़ी उतार दी और वर्दी फाड़कर फरार हो गया। पुलिस ने जसविंदर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।