{"_id":"7ee319b270b2d7eb34af00479a7d1163","slug":"scam-accused-returned-to-the-clerk-job-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोटाले का आरोपी क्लर्क नौकरी पर लौटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घोटाले का आरोपी क्लर्क नौकरी पर लौटा
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Wed, 15 Jul 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल डिवीजन फिरोजपुर में विज्ञापन एजेंसियों को विभागीय जमीन अलाट कराने में हुए 6.09 करोड़ रुपये के घोटाले में संलिप्त कामर्शियल विभाग का आरोपी क्लर्क कई दिनों तक गैरहाजिर रहने के बाद नौकरी पर लौट आया। उसे मंगलवार को सीबीआई ने चंडीगढ़ बुलाकर गहन पूछताछ की।
जानकारों का कहना है कि उक्त आरोपी क्लर्क कई और अहम खुलासे कर कई अधिकारियों व कर्मियों के नाम बताएगा। विभागीय सूत्रों का कहना है कि उक्त घोटाले में संलिप्त क्लर्क मोहम्मद याकूब के कई दिनों तक गैरहाजिर रहने के बाद अचानक नौकरी पर लौट आने पर सभी हैरान हैं।
मंगलवार को याकूब को सीबीआई ने चंडीगढ़ पूछताछ के लिए बुलाया। सीबीआई ने अपनी जांच में उक्त घोटाले से संबंधित फाइल किन-किन कर्मियों और अधिकारियों के पास गई, उन सभी के नामों की लंबी सूची तैयार की है। जानकारों का कहना है कि जिन अधिकारियों व कर्मियों ने बिना दस्तावेज देखे बिल या सिक्योरिटी जारी की हैं उन पर सीबीआई एफआईआर दर्ज कर सकती है।
विज्ञापन
सीबीआई ने उन अधिकारियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया जो फिरोजपुर मंडल में सीनियर डीसीएम के पद पर रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि सीबीआई इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर चालान सितंबर तक अदालत में पेश करेगी।