{"_id":"61475f8ea2320d7fa0074bf3","slug":"retired-army-major-murdered-in-patiala-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त मेजर की हत्या: कामवाली की बेटी को नाजों से था पाला, उसी ने इस वजह से मौत के घाट उतारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सेवानिवृत्त मेजर की हत्या: कामवाली की बेटी को नाजों से था पाला, उसी ने इस वजह से मौत के घाट उतारा
Mon, 20 Sep 2021 03:27 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 20 Sep 2021 03:27 AM IST
सार
साजिश के तहत सभी रात को मेजर के घर पहुंचे और वहां उसका कत्ल करने बाद लाश को मेजर की ही कार में डालकर ले गए। पुलिस का दावा है कि लाश को खुर्द-बुर्द करने के लिए आरोपियों ने उसे राजपुरा रोड स्थित भाखड़ा नहर में फेंक दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पटियाला में 75 वर्षीय सेना के सेवानिवृत्त मेजर की हत्या कर दी गई है। मामला पसियाना थाने के अंतर्गत संत एन्क्लेव का है। पुलिस के मुताबिक कातिल कोई और नहीं, बल्कि मेजर ने जिस कामवाली की बेटी को अपनी बेटी की तरह पालकर बड़ा किया, उसी युवती ने साथियों के साथ मिलकर जायदाद हथियाने के लिए मेजर का कत्ल किया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को नामजद कर लिया है लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी थाना पसियाना के एसआई सोहन सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर थे। इसी बीच संत एनक्लेव निवासी 75 साल के मेजर जसबीर सिंह के घर से पहले चीखने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद कुछ लोगों के बाहर निकलने पर पड़ोसियों ने सूचना दी। इसके आधार पर मौके पर पहुंच लोगों की मौजूदगी में घर का दरवाजा तोड़कर जब पुलिस अंदर दाखिल हुई तो वहां का दृश्य देखकर सभी दंग रह गए।
विज्ञापन
दीवारों पर खून के धब्बे थे, जबकि बाकी जगह से खून साफ कर दिया गया था। हालांकि घर से कोई सामान गायब नहीं था लेकिन मेजर लापता थे। जिससे पुलिस को शक हुआ कि मेजर के साथ कुछ गलत हो गया है। इसके आधार पर जब जांच की तो सामने आया कि मेजर की पत्नी व बेटे की मौत हो चुकी है, जबकि बेटी शादी के बाद कनाडा में रहती है। अकेला होने के कारण मेजर पिछले कई वर्षों से घर में काम करने वाली महिला प्रिया की बेटी सिमरन को अपनी बेटी मान उसका सारा खर्च उठाते थे। कुछ समय पहले सिमरन मोहाली जाकर एक पीजी में रहने लगी थी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सिमरन ने एक अन्य युवती कमल (23) निवासी गांव कंडाला और दो युवकों सतनाम सिंह निवासी बलहेड़ी घन्नौर व यशमनदीप सिंह निवासी मुक्तसर के साथ मिलकर मेजर की जायदाद हथियाने के लिए कत्ल की साजिश रची।
साजिश के तहत सभी रात को मेजर के घर पहुंचे और वहां उसका कत्ल करने बाद लाश को मेजर की ही कार में डालकर ले गए। पुलिस का दावा है कि लाश को खुर्द-बुर्द करने के लिए आरोपियों ने उसे राजपुरा रोड स्थित भाखड़ा नहर में फेंक दिया है। फिलहाल सभी फरार है। पुलिस ने थापर कॉलेज की एक दर्जा चार महिला कर्मचारी अमनदीप कौर के बयान पर केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक अमनदीप कौर की मेजर से जान-पहचान थी। वारदात से कुछ दिन पहले ही वह मेजर के साथ मोहाली में सिमरन को मिलने गई थी और वहां सिमरन ने उन्हें उसके आरोपी दोस्तों से भी मिलवाया था।