फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Put the peppers in the eyes of the police party escaped prisoner

पुलिस पार्टी की आंखों में मिर्च डालकर कैदी फरार

Wed, 13 Jan 2016 03:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Wed, 13 Jan 2016 03:10 PM IST
विज्ञापन
Put the peppers in the eyes of the police party escaped prisoner
कुरुक्षेत्र में पेशी पर गया सेंट्रल जेल पटियाला का कैदी पुलिस की आंखों में मिर्च डालकर फरार हो गया। इसमें कैदी के साथियों ने उसकी मदद की, जिन्होंने पुलिस पार्टी को घेर लिया और फिर पुलिस मुलाजिमों से मारपीट भी की।
विज्ञापन


मामले की जांच के लिए पटियाला से पुलिस पार्टी रवाना कर दी गई है। कैदी राजेश राजू निवासी संदल खेड़ी (हरियाणा) के खिलाफ नशा तस्करी के दो, लड़ाई-झगड़े समेत एक और मामला दर्ज है।
विज्ञापन


राजेश को दो अक्तूबर 2015 में सेंट्रल जेल पटियाला लाया गया था। मंगलवार को पुलिस मुलाजिम राजेश को कुरुक्षेत्र में एक पेशी भुगताने के संबंध में ले गए थे। पेशी से  लौटते हुए कैदी के साथियों ने पुलिस पार्टी को घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने पुलिस मुलाजिमों की आंखों में मिर्च डाल दी। अपने साथी को छुड़वाने के लिए पुलिस से मारपीट की। बाद में आरोपी अपने साथी कैदी को लेकर फरार हो गए।


कैदी को पेशी भुगताने के लिए पटियाला पुलिस लाइन के मुलाजिम बलकार सिंह व राजकपूर गए थे। इस वारदात की सूचना मिलते ही पटियाला से पुलिस पार्टी रवाना कर दी गई है, जो मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed