फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjab Police arrested six Members of robbers gang

सफलता: अंबाला और पटियाला में लूटपाट करने वाले गिरोह के छह शातिर गिरफ्तार, गाड़ियां और हथियार बरामद

Sat, 06 Nov 2021 05:53 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 06 Nov 2021 05:53 PM IST
सार

गिरोह के सभी मेंबर 19 से 24 साल के हैं। गिरोह ने पिछले दो महीनों में अंबाला व पटियाला में विभिन्न जगहों पर एटीएम व बैंकों को तोड़ने और सुनियारे की दुकानें लूटने की दर्जन भर वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
Punjab Police arrested six Members of robbers gang
पंजाब पुलिस। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अंबाला और पटियाला में दो महीनों में विभिन्न जगहों पर एटीएम व बैंकों को तोड़ने और ज्वेलर की दुकानें लूटने की दर्जन भर वारदात को अंजाम देने वाले शातिर लुटेरा गिरोह के छह शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े आरोपियों से पुलिस ने करीब एक किलो चांदी के गहनों के अलावा काफी गिनती में असलाह, एटीएम तोड़ने में इस्तेमाल होने वाले औजार और लूट की वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली एक ब्रेजा कार व मोटरसाइकिल बरामद किया है। आरोपियों को जल्द अदालत में पेश करके उनका रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि और अहम खुलासे हो सकें।

विज्ञापन


पकड़े आरोपियों की पहचान अजय कुमार, सतविंदर सिंह उर्फ सन्नी, विक्रम सिंह उर्फ विक्की, नवीन बावा, साहिब सिंह उर्फ साबा और रोहित कुमार सभी निवासी घन्नौर जिला पटियाला के तौर पर हुई है। आरोपियों के खिलाफ थाना अनाज मंडी में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।     
विज्ञापन


एसएसपी हरचरन सिंह भुल्लर ने शनिवार को पत्रकारवार्ता में बताया कि लुटेरा गिरोह के सदस्यों को एक गुप्त सूचना के आधार पर गांव दौलतपुर के पास बड़ी नदी वाला पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है। ये सभी हथियारों के साथ लैस होकर पटियाला-सरहिंद रोड पर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। आरोपियों के पास से पुलिस ने करीब एक किलो चांदी के गहने, दो राइफलें 12 बोर समेत पांच कारतूस, पैसे गिनने वाली मशीन, एटीएम तोड़ने में इस्तेमाल वाला एक छोटा ऑक्सीजन सिलिंडर, एक छोटा गैस सिलिंडर, एक गैस कटर वाली नोजल व पाइप, एक इलेक्ट्रिक कटर, एक एयर प्लाजमा मशीन कटिंग वाली, एक बड़ा स्टैबलाइजर, दो चाकू, एक लोहे की रॉड, कटर और अन्य सामान बरामद किया गया है। इसके साथ ही एक ब्रेजा कार और एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक इस गिरोह का मास्टर माइंड अजय कुमार था। गिरोह के सभी मेंबर 19 से 24 साल के हैं। गिरोह ने पिछले दो महीनों में अंबाला व पटियाला में विभिन्न जगहों पर एटीएम व बैंकों को तोड़ने और सुनियारे की दुकानें लूटने की दर्जन भर वारदात को अंजाम दिया था। गिरोह ने ये वारदात करने के लिए ज्यादातर सोशल मीडिया से जानकारी हासिल की। गिरोह से बरामद 12 बोर राइफलें आरोपियों ने चोरी की थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed