{"_id":"11bc8224097d7a0f93deff25cd7609fb","slug":"punjab-patiala-crime-women-sucide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के झूठे इल्जाम से आहत विवाहिता ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के झूठे इल्जाम से आहत विवाहिता ने दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Thu, 06 Aug 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुरालियों की ओर से लगाए चोरी के झूठे आरोप से आहत होकर एक विवाहिता के
विज्ञापन
मिट्टी का तेल डाल कर खुद को आग लगाकर जान दे दी।
पुलिस ने विवाहिता के परिजनों के बयान पर पति व सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। खबर लिखे जाने तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। विवाहिता के पिता बाल किशन निवासी सिटी सेंटर बागडियां मोहल्ला यमुनानगर (हरियाणा) ने बयान दिया है कि उसकी लड़की सुनीता देवी (26) की शादी करीब सात साल पहले पटियाला के अमन नगर के रहने वाले हरी किशन से हुई थी।
शादी से उसके दो बच्चे हैं। इसी साल जून के मध्य में लड़की के ससुराल घर से कुछ गहने व नगदी चोरी हो गई, जिसका इल्जाम सुनीता के पति व सास केसरी देवी ने उस पर लगा दिया। लड़ाई-झगड़ा हुआ तो सुनीता देवी अपने पिता के घर जाकर रहने लगी। 7 जुलाई को सुनीता के पिता के पास हरी किशन का फोन आया कि चोरी हुए गहने व नगदी घर से ही मिल गए हैं इसलिए सुनीता को वापस भेज दो।
हरी किशन ने लड़की को वापस भेज दिया। वहां फिर उनका झगड़ा हुआ और ताने मारे गए। इससे तंग आकर उसी रात सुनीता ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। सुनीता को तुरंत सेक्टर-32 अस्पताल चंडीगढ़ ले जाया गया। जहां अब उसकी मौत हो गई है।
मामले के जांच अधिकारी सदर थाने के एएसआई करनैल सिंह ने बताया कि पिता के बयान पर पति व सास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लड़की का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जल्द आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।