फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Pregnant Woman commit suicide in Patiala of Punjab

पटियाला: फंदे पर झूली चार माह की गर्भवती, दीवार पर लिखा था-पति से बहुत प्यार करती हूं, भाई ने जताया ये शक 

Sat, 22 May 2021 07:27 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 22 May 2021 07:27 PM IST
सार

मृतका पिंकी का पति फौजी है और पटियाला में तैनात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन
Pregnant Woman commit suicide in Patiala of Punjab
पति के साथ पिंकी। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पटियाला के थाना पसियाना के अधीन पड़ती कुलवंत सिंह एनक्लेव में 23 साल की एक विवाहिता अपनी आठ माह की बेटी को बेड पर छोड़ कर चुन्नी से पंखे पर झूल गई। महिला चार महीने की गर्भवती थी और उसके गर्भ में जुड़वां बच्चे थे। जिस कमरे में महिला ने फंदा लगाया, उसकी दीवार पर लाल स्याही से लिखा था कि मैं अपने पति से बहुत प्यार करती हूं। मेरी मौत के लिए पति या ससुराल वाले जिम्मेदार नहीं है। वहीं मृतका के भाई ने लिखावट के अपनी बहन का होने से इनकार किया है। पुलिस ने आरोपी फौजी पति के खिलाफ सुसाइड के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन


मृतका के भाई सुनील कुमार निवासी गांव सुजमा थाना कलायत जिला कैथल, हरियाणा ने बताया कि उसकी बहन पिंकी देवी (23) की शादी करीब तीन साल पहले राजेश कुमार निवासी गांव बालपबाना जिला करनाल, हरियाणा के साथ हुई थी। राजेश कुमार फौजी है और पटियाला में तैनात है। दोनों की आठ महीने की बच्ची है। शादी के कुछ समय बाद से उसकी बहन काफी परेशान रहती थी। 
विज्ञापन



तीन-चार दिन पहले ही पिंकी ने कुरुक्षेत्र में अपने ममेरे भाई को फोन कर कहा था कि वह बहुत परेशान है और उसे आकर ले जाओ। इसी बीच देर शाम करीब सात बजे मृतका के भाई सुनील कुमार को राजेश कुमार का फोन आया कि पिंकी ने क्वार्टर में पंखे से चुन्नी बांधकर आत्महत्या कर ली है। उसने सूचना पुलिस को दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, तो पाया कि कमरे की दीवार पर लाल स्याही से लिखा था कि मैं अपने पति से बहुत प्यार करती हूं। मेरी मौत के लिए पति या ससुराल वाले जिम्मेदार नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना पसियाना इंचार्ज इंस्पेक्टर सुखपाल सिंह के मुताबिक अब तक की जांच में पति-पत्नी में किसी बड़े विवाद के होने की बात सामने नहीं आई है। पड़ोसियों से भी पूछताछ में कोई ऐसी बात सामने नहीं आई है। आशंका है कि दोनों में कोई लड़ाई-झगड़ा हुआ हो और पत्नी ने यह कदम उठा लिया हो। बाकी जांच जारी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed