{"_id":"585e45e24f1c1ba107e3b4d6","slug":"planting-false-promises-of-jobs-millions-fraud-cases-absconding-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों की धोखाधड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों की धोखाधड़ी
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Sat, 24 Dec 2016 03:24 PM IST
विज्ञापन
fraud
- फोटो : demo pic
नौकरी लगवाने का झांसा देकर मनीमाजरा के रहने वाले एक व्यक्ति की ओर लाखों की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। त्रिपड़ी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
बलजीत कौर निवासी विकास नगर पटियाला ने पुलिस के पास बयान दिया है कि फ्लैट नंबर 1301 हाउसिंग बोर्ड मनीमाजरा का कैंटर चालक सुरिंदर सिंह उनके घर बेड डिलीवर करने आया था। इसी दौरान उसकी परिवार से जान पहचान हो गई और सुरिंदर सिंह ने उनकी बेटी कुलदीप कौर को नौकरी पर लगाने के लिए उसके सारे दस्तावेज ले लिए।
इसके बाद सुरिंदर सिंह ने इन दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल करके बैंकों में खाते खुलवा लिए और नौकरी संबंधी विज्ञापन देकर चाहवानों से खातों में पैसे डलवा लिए। नौकरी पाने के इच्छुक कई लोगों ने पैसे डाले। इन पैसे को आरोपी सुरिंदर सिंह ने खातों से निकलवा लिया और फिर फरार हो गया। पुलिस ने सुरिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, पर अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस में भरती का झांसा देकर 2.47 लाख ठगे
पटियाला। सदर नाभा पुलिस ने वाल्मीकि बस्ती बोडा गेट नाभा के रहने वाले वेद प्रकाश के खिलाफ केस दर्ज किया है। उस पर आरोप है कि उसने एक व्यक्ति को पंजाब पुलिस में भरती कराने का झांसा देकर हजारों की धोखाधड़ी की। शिकायतकर्ता गोपाल सिंह निवासी गांव रामगढ़ के बयान पर पुलिस ने कार्रवाई है। फिलहाल आरोपी वेद प्रकाश की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। गोपाल सिंह को पंजाब पुलिस में भरती कराने का झांसा देकर आरोपी वेद प्रकाश ने दो लाख 47 हजार रुपये लिए थे। बाद में न गोपाल सिंह को पुलिस में भरती कराया और न ही मांगने पर पैसे वापस किए।