फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Petrol pump, agents, assault, robbery, Fatehgarh Sahib

पेट्रोल पंप कारिंदों से मारपीट, 28 हजार लूटे

Tue, 17 May 2016 02:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब Updated Tue, 17 May 2016 02:49 PM IST
विज्ञापन
 Petrol pump, agents, assault, robbery, Fatehgarh Sahib
गांव जखवाली स्थित लूटे गए पेट्रोल पंप का दृश्य और मौजूद पंप के मालिक। - फोटो : अमर उजाला
सरहिंद-पटियाला रोड पर इनोवा गाड़ी में सवार पांच लुटेरों ने गांव जखवाली स्थित एक पेट्रोल पंप पर कारिंदों से मारपीट की। इसके बाद आरोपी पंप के अंदर बने ऑफिस के गल्ले से 28 हजार रुपये की नगदी और एक मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। लुटेरे जाते जाते पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों का सारा सामान भी ले गए। 
विज्ञापन


रात करीब साढ़े 10 बजे इनोवा कार (सीएच 01 एच एफ 0147) हुंझण फीलिंग स्टेशन पर रुकी। उसमें बैठे युवकों ने मौके पर उपस्थित कारिंदे गुरिंदर सिंह और सुरजीत पांडे से इनोवा में 2500 रुपये का तेल डालने को कहा। जब गुरिंदर सिंह और सुरजीत ने तेल डालने के लिए गाड़ी की टंकी में पाइप लगाई तो गाड़ी से चार लोग उतरे और पिस्तौल दिखाकर दोनों से मारपीट करने लगे। आरोपियों ने गुरिन्दर सिंह की जेब में रखे करीब तीन हजार रुपये नगद और मोबाइल फोन छीन लिए। उसके बाद वह दोनों को पेट्रोल पंप के दफ्तर में ले गए और वहां गल्ले से करीब 25 हजार रुपये की नगदी भी निकाल ली। लुटेरे जाते हुए सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग वाला सारा समान भी साथ ले गए। पंप के मालिक जसविंदर सिंह निवासी गांव लंग ने बताया कि कुछ महीने पहले ही उन्होंने पंप खरीदा है। थाना मुल्लेपुर पुलिस के जांच अधिकारी सहायक थानेदार बलवीर सिंह ने बताया कि गुरिन्दर सिंह की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed