{"_id":"57c6a76d4f1c1bbf762cc420","slug":"patwari-arrested-patwari-arrested-taking-bribe-arrested-by-vigilance-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Wed, 31 Aug 2016 03:16 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला विजिलेंस ब्यूरो ने माल हलका मर्दांहेड़ी के पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ केस दर्ज करके ब्यूरो ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी पटवारी ने जमीन का इंतकाल करने के बदले में रिश्वत मांगी थी।
डीएसपी विजिलेंस ब्यूरो जसवंत सिंह मांगट ने बताया कि ब्यूरो को शिकायतकर्ता राजदीप सिंह निवासी गांव महांदीपुर तहसील व जिला पटियाला ने शिकायत की थी कि उसके पास 16 किला खेतीबाड़ी योग्य जमीन है। इसमें से चार किल्ले जमीन की रजिस्टरी उसने अपनी पत्नी के नाम करवा दी थी।
इस जमीन का इंतकाल कराने के बदले में पटवारी गुरचरन सिंह माल हलका मर्दांहेड़ी तहसील व जिला पटियाला निवासी सराभा नगर पटियाला ने उससे 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। बाद में सौदा 13 हजार रुपये में तय हो गया। इस शिकायत के आधार पर विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने डीएसपी मांगट की अगुवाई में रेड करके आरोपी पटवारी गुरचरन सिंह को 13 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों जिला परिषद सरहिंद रोड पटियाला के पटवारखाने से गिरफ्तार कर लिया।