फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   One died, two injured in Road accident in Patiala

टावेरा से बाइक सवारों की टक्कर, पीछे से पीआरटीसी की बस भी टकराई, एक की मौत, दो घायल

Fri, 12 Feb 2021 06:48 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 12 Feb 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
One died, two injured in Road accident in Patiala
हादसे के बाद गांव वालों ने लगाया जाम। - फोटो : अमर उजाला

नाभा में शुक्रवार की सुबह धुंध के चलते टवेरा और पीआरटीसी बस ने मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक की पहचान नरिंदर सिंह (28) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


वहीं घायलों के नाम गुरप्रीत सिंह (26) और हरकेश कुमार (27) है। कोतवाली नाभा पुलिस ने टवेरा व पीआरटीसी बस के अज्ञात चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन


नाभा थाने के एएसआई जसबीर सिंह ने बताया कि गांव मंडोड निवासी नरिंदर सिंह मोटरसाइकिल से अपने दो दोस्तों गुरप्रीत सिंह और हरकेश कुमार के साथ काम पर जा रहा था। नरिंदर राज मिस्त्री था, जबकि उसके दोस्त मजदूरी का काम करते थे। नाभा के ग्रिड चौक में एक टवेरा बिना इंडीकेटर दाईं तरफ मुड़ी। इस कारण मोटरसाइकिल उससे टकरा गई। इसी बीच पीछे से आ रही पीआरटीसी बस ने भी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में नरिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नाभा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां गुरप्रीत सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ और हरकेश कुमार को पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में रेफर कर दिया गया।


हादसे से गुस्साएं नरिंदर सिंह के परिवार वालों और गांव वालों ने ग्रिड चौक में जाम लगाकर धरना देना शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि न तो एंबुलेंस और न ही पुलिस मौके पर पहुंची। नरिंदर सिंह के गांव वालों ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल में पहुंचाया। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार वालों व गांव वालों को शांत कराकर धरने से उठाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed