फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Newly married, in-laws, disturbing, suicide, case, Patiala

ससुरालियों से तंग नवविवाहिता ने जहरीली गोलियां खाकर जान दी

Sat, 28 May 2016 02:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 28 May 2016 02:54 PM IST
विज्ञापन
Newly married, in-laws, disturbing, suicide, case, Patiala
जहर, सुसाइड - फोटो : डेमो फोटो
दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों की ओर से तंग की जा रही एक नवविवाहिता ने जहरीली गोलियां खाकर अपनी जान दे दी। जुल्कां थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पति समेत सास व ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


मरने वाली नवविवाहिता शिल्पा (23) के पिता रणबीर सिंह निवासी कुरुक्षेत्र हरियाणा ने जुल्कां थाना पुलिस के पास बयान दिया है कि उसकी लड़की की शादी करीब 10 महीने पहले गांव कृष्णपुर थाना जुल्कां के रहने वाले हरबंस सिंह के साथ हुई थी। शादी में उसने अपनी हैसियत के अनुसार लड़की को सारा सामान दिया था। फिर भी शादी के बाद से दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार ससुराल वालों की ओर से तंग किया जा रहा था।
विज्ञापन


इससे नवविवाहिता मानसिक तौर पर काफी परेशान रह रही थी। इसी परेशानी की हालत में उसने जहरीली गोलियां खा लीं। गंभीर हालत में उसे सरकारी राजिंदरा अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने नवविवाहिता के पति हरबंस सिंह, ससुर कश्मीर सिंह और सास प्रीत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक अभी सभी आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में रेड की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed