फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Murder of young, aunt's house Malerkotla, Ludhiana, Sangrur

मौसी के घर मालेरकोटला आए लुधियाना के नौजवान की हत्या

Sun, 03 Apr 2016 04:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर Updated Sun, 03 Apr 2016 04:18 PM IST
विज्ञापन
Murder of young, aunt's house Malerkotla, Ludhiana, Sangrur
मालेरकोटला में हत्या के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
अपनी मौसी के घर मिलने आए लुधियाना के रहने वाले एक नौजवान को मालेरकोटला के रविदास नगर में कुछ युवकों ने तेजधार हथियारों से काट डाला। हत्यारों को शक था कि यह लड़का उनकी बहन पर बुरी नजर रखता है। सिटी थाने में दर्ज एफआईआर के मुताबिक लुधियाना निवासी रिशी कुमार मालेरकोटला में अपने मौसा ओमप्रकाश के घर मिलने आया था। शुक्रवार रात करीब साढे़ दस बजे रिशी अपने दोस्त शेखर के घर से बाहर निकला तो बिल्ला और सोनी नाम के दो भाइयों ने अपने चार-पांच साथियों के साथ रिशी को घेर लिया और तेजधार हथियारों से उसका कत्ल कर दिया। 
विज्ञापन


मृतक के मालेरकोटला में रहते मौसा के लड़के अमित व राकेश ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पास आशंका व्यक्त की गई है कि हत्यारे इस बात से खफा थे कि रिशी उनकी बहन पर बुरी नजर रखता था, लेकिन इस आरोप की सच्चाई क्या है इसकी अभी जांच की जा रही है। सिटी थाने के एसएचओ कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने बिल्ला व सोनी और उसके साथियों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है किंतु सभी आरोपी अभी फरार हैं। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। उधर, इस सनसनीखेज वारदात के बाद नगर में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने घटनाक्रम का दौरा करके विवरण प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed