फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   murder, arrest, police, crime, patiala

पत्नी से संबंधों के शक में नौकर का सिर में गोली मार किया था कत्ल

Thu, 14 Jul 2016 09:47 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला Updated Thu, 14 Jul 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
murder, arrest, police, crime, patiala
विकास कालोनी में एक शिक्षिका के घर पर नौकर का काम करने वाले नौजवान अनूप कुमार (19) के कत्ल केस की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।
विज्ञापन


पुलिस ने इस केस में शिक्षिका, उसके पति व दंपति के चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि पति को शक था कि नौकर अनूप कुमार उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता है। इस शक में शराब के नशे में पति ने नौकर के सिर में गोली मार कर उसका कत्ल कर दिया था। बाद में मामले को छिपाने के लिए नौकर की लाश को खुर्द-बुर्द कर दिया था। इस केस में दो आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।


एसपी (़डी) हरविंदर सिंह विर्क ने वीरवार को पुलिस लाइन में एक पत्रकार वार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मधुरजीत शर्मा उर्फ मिकी, उसकी पत्नी सोनिया शर्मा दोनों निवासी विकास कालोनी पटियाला, इनके साथी युवराज शर्मा उर्फ गोल्डी निवासी बख्शीकंडा सिंह स्ट्रीट सरहंदी बाजार पटियाला, रजिंदर सिंह उर्फ राजू निवासी न्यू बस्ती बडूंगर, मनिंदर सिंह उर्फ नोनी निवासी विकास कालोनी पटियाला, रमनदीप सिंह उर्फ सुसा निवासी विकास कालोनी पटियाला, नरिंदर सिंह उर्फ रिपू शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed