फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Millions of Facebook through fraud

फेसबुक के जरिये लाखों की धोखाधड़ी

Sun, 10 Jan 2016 03:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Sun, 10 Jan 2016 03:18 PM IST
विज्ञापन
Millions of Facebook through fraud
एक मजबूर मां के साथ फेसबुक के जरिये लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस महिला के लड़के को बीमारी है, जिसके इलाज के लिए फेसबुक पर आरोपी से जान-पहचान के बाद उसके कहने पर लंदन से दवा मंगवाने के लिए खाते में लाखों डलवा दिए।
विज्ञापन


बाद में आरोपी ने न तो दवा भेजी और न ही पैसे वापस किए। त्रिपड़ी थाना पुलिस ने महिला के बयान पर चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


पटियाला के आनंद नगर-ए इलाके की रहने वाली महिला के 12 साल के लड़के को सिरेसबरल पालसी नाम की बीमारी थी। लड़के के इलाज के लिए उसकी फेसबुक पर जस्टिन फ्रैंक नाम के दिल्ली के रहने वाले एक व्यक्ति से बात हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके समेत दिल्ली के ही रहने वाले फ्रैंक डेसमोड, एक अज्ञात महिला व एक अज्ञात व्यक्ति ने वादा किया कि उसके लड़के के इलाज के लिए लंदन से दवा भिजवा देंगे। इसके लिए उसे 30 लाख रुपये खर्च करने पड़ेंगे।


पीडित महिला ने 30 लाख रुपये आरोपियों के खाते में डलवा दिए। लेकिन बाद में आरोपियों ने न तो दवा भेजी और न ही पैसे वापस किए। पुलिस ने इस बयान के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 419, 420, 66-डी आईटी एक्ट 2000 के तहत केस दर्ज कर लिया है। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed