{"_id":"57fe061c4f1c1b675228fec5","slug":"killing-of-the-youth-parents-and-two-neighboring-injured-six-cases-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गली में खड़े होने से रोका तो मार डाला, जानें कहां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गली में खड़े होने से रोका तो मार डाला, जानें कहां
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
Updated Wed, 12 Oct 2016 03:15 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : डेमो फोटो
कस्बा शेरपुर में गली के मोड़ पर खड़े होने से रोकने पर एक युवक की हत्या कर दी गई। बीच बचाव करने आए उसके माता-पिता और दो पड़ोसियों को भी गंभीर घायल कर दिया गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
थाना शेरपुर में दर्ज करवाए गए बयानों में गमदूर सिंह ने बताया कि उनका 25 वर्षीय पुत्र हरकृष्ण सिंह उर्फ राजू अपने घर आ रहा था। इसपर कर्मजीत सिंह और उसके परिवार वालों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान हरकृष्ण सिंह के पेट में किरपाण मार दी गई। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
हमलावरों ने बीच बचाव में आए गमदूर सिंह और उनकी पत्नी निर्मल कौर के अलावा दो पड़ोसियों पर भी हमला करके उन्हें घायल कर दिया। उन्हें बरनाला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हरकृष्ण सिंह को देर रात डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
थाना शेरपुर के प्रभारी बलदेव सिंह ने बताया कि झगड़े का कारण हरकृष्ण सिंह की ओर से आरोपियों को गली के मोड़ पर खड़े होने से रोका जाना माना जा रहा है। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर कर्मजीत सिंह, गगनदीप, सुरजीत सिंह, महिंदर कौर, हरपाल कौर, सरबजीत कौर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।