फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Jharkhand, Amritsar, opium smugglers, arrested, Patiala

झारखंड से अमृतसर लाई जा रही अफीम समेत तीन तस्कर धरे

Wed, 04 May 2016 03:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Wed, 04 May 2016 03:01 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand, Amritsar, opium smugglers, arrested, Patiala
क्राइम - फोटो : डेमो फोटो
पुलिस ने जीटी रोड पर नाकाबंदी में 10 किलो अफीम सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह अफीम झारखंड से अमृतसर ले जाई जा रही थी। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति को नशीली गोलियों-कैप्सूलों सहित पकड़ा गया है। पुलिस लाइन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में एसपी (डी) परमजीत सिंह गोराया ने बताया कि थाना सदर राजपुरा पुलिस ने दो मई को जीटी रोड पर गांव उपलहेड़ी के पास लगाए गए नाके के दौरान राजपुरा की ओर से आ रही मारुति स्विफ्ट को शक के आधार पर रोककर जांच की। हरप्रीत सिंह वासी मोहल्ला जसवंत सिंह नजदीक बीबी भानी रोड तरनतारन, प्रदीप कुमार वासी नजदीक गुरुद्वारा तूत साहिब सुलतान विंड रोड अमृतसर और सिमरनजीत सिंह वासी मोहल्ला गुरनाम नगर सुलतान विंड रोड नजदीक संत कबीर स्कूल से 10 किलो अफीम बरामद की गई।
विज्ञापन


एसपी गोराया ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह अफीम झारखंड के बरी गांव से हरी नाम के व्यक्ति से उन्होंने 80 हजार रुपये प्रति किलो की दर से खरीदी थी। इसे अमृतसर ले जाकर सवा लाख रुपये किलो के हिसाब से बेचना था। एसपी के अनुसार अब तक की जांच में सामने आया है कि इन आरोपियों का पुराना अपराध रिकॉर्ड नहीं है। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज किया गया है। दूसरे मामले संबंधी एसपी ने बताया कि एएसआई नाहर सिंह सहित पुलिस पार्टी की ओर से जीटी रोड स्थित गांव पिलखणी मोड़ के पास लगाए गए नाके के दौरान हरियाण रोडवेज की बस की चेकिंग को देखकर एक व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया। उसे काबू कर छानबीन करने पर छह हजार नशीली गोलियां, 3300 कैप्सूल, 10 नशीली बोतलें बरामद हुईं। आरोपी की पहचान राजिंदर कुमार वासी धर्मपुरा खन्ना शहर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर राजपुरा में केस दर्ज किया गया है। एसपी ने बताया कि यहड्रग्स नेहरू मार्केट सहारनपुर उत्तर प्रदेश से लाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed