{"_id":"6982f2569374a1f8d20b73e8","slug":"jewelry-and-cash-worth-rs-2-5-crore-stolen-from-a-landlord-s-house-in-patiala-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala: नंबरदार के घर से ढाई करोड़ के गहने और नगदी चोरी, बेटे को लेने गए थे; पुलिस को किसी जानकार पर ही शक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Patiala: नंबरदार के घर से ढाई करोड़ के गहने और नगदी चोरी, बेटे को लेने गए थे; पुलिस को किसी जानकार पर ही शक
Wed, 04 Feb 2026 12:48 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:48 PM IST
सार
पीड़ित नंबरदार ने बताया कि उनके इटली स्थित बड़े बेटे की फ्लाइट थी। वह घर आ रहा था। इसलिए उसे लेने के लिए गए हुए थे। पीछे से अज्ञात चोर गेट के जरिए घर में दाखिल हुए।
विज्ञापन
नंबरदार के घर चोरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटियाला के निकटवर्ती गांव चौरां के नंबरदार करमजीत चौहान के घर से करीब ढाई करोड़ की कीमत के गहनों व नगदी की चोरी होने का मामला सामने आया है।
पीड़ित नंबरदार ने बताया कि उनके इटली स्थित बड़े बेटे की फ्लाइट थी। वह घर आ रहा था। इसलिए उसे लेने के लिए गए हुए थे। पीछे से अज्ञात चोर गेट के जरिए घर में दाखिल हुए। इसके बाद खिड़की तोड़कर उस कमरे में गए जहां अलमारी के अंदर लाॅकर बना था। अज्ञात चोर लाॅकर को काटकर इसमें रखा कैश और सोने के गहने लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फोरेंसिक माहिरों की मदद से मौके की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक वारदात किसी जानकार की ओर से अंजाम दिए जाने की आशंका है क्योंकि वह उसी कमरे में दाखिल हुए जहां लॉकर बना था।