{"_id":"575aeb594f1c1bca389c66ff","slug":"je-arrest-bribe-crime-vigilance-action-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावरकॉम का जेई रिश्वत लेता रंगे हाथों गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पावरकॉम का जेई रिश्वत लेता रंगे हाथों गिरफ्तार
ब्यूरो,अमर उजाला/पटियाला
Updated Fri, 10 Jun 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजिलेंस ब्यूरो ने पावरकॉम के जेई को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
आरोपी जेई ने किसान के खेतों में ट्यूबवेल कनेक्शन लगाने के बदले में रिश्वत मांगी थी। विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपी जेई के खिलाफ केस दर्ज करके मामले में अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विजिलेंस ब्यूरो डीएसपी सवरनजीत कौर ने बताया कि शिकायतकर्ता प्रेम पाल सिंह उर्फ बिट्टू निवासी गांव शादीहरी तहसील सुनाम के पास ढाई किला खेतीबाड़ी योग्य जमीन है। इसके लिए शिकायतकर्ता ने ट्यूबवेल कनेक्शन लेने के लिए पावरकॉम में अप्लाई किया था। ट्यूबवेल कनेक्शन की मंजूरी मिलने पर शिकायतकर्ता के खेतों में इसे लगाने के बदले में पावरकॉम के सब डिवीजन पातड़ां में तैनात जेई गुरविंदर सिंह ने शिकायतकर्ता प्रेम पाल सिंह से 5000 रुपये के रिश्वत की मांग की। सौदा 4500 रुपये में तय हो गया। 4500 रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी गुरविंदर सिंह को शुक्रवार को विजिलेंस ब्यूरो की डीएसपी सवरनजीत कौर ने अपनी टीम के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
इस मौके पर गवाह भोला सिंह निवासी गांव शादीहरी तहसील सुनाम जिला संगरूर रहे, जबकि सरकारी गवाह दलवीर सिंह जेई दफ्तर कार्यकारी इंजीनियर डिवीजन नंबर एक सीवरेज बोर्ड पटियाला और विक्रमजीत सिंह एसडीओ दफ्तर कार्यकारी इंजीनियर डिवीजन नंबर एक सीवरेज बोर्ड पटियाला रहे।