फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Girl died after swallowing poison in moving bus in Punjab

चलती बस में दोस्त से शादी को लेकर हुई तकरार, युवती ने निगला जहर, अस्पताल में मौत

Mon, 08 Feb 2021 09:31 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 08 Feb 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
Girl died after swallowing poison in moving bus in Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पंजाब के पटियाला में बस में सफर करते समय शादी के लिए दोस्त से तकरार होने के बाद युवती ने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। सदर समाना थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया है। लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन


समाना सदर थाने से मामले के जांच अधिकारी एएसआई निशान सिंह ने बताया कि अकविंदर कौर निवासी बुढ़लाडा (मानसा) ने पुलिस को बयान दिया है कि वह डेराबस्सी में एक कॉलेज में पढ़ रही है। उसकी बड़ी बहन प्रदीप कौर (24) अपने दोस्त मखन सिंह निवासी गांव दातेवाल के साथ उसे डेराबस्सी मिलने आई थी। जिसके बाद तीनों अपने घर बुढलाडा के लिए चल पड़े।
विज्ञापन


बस में वापसी के दौरान जब ये लोग समाना में टोल बैरियर के पास पहुंचे तो उसकी बहन व मखन सिंह के बीच शादी के लिए तकरार हो गई। जिससे खफा होकर उसकी बहन प्रदीप कौर ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जहर निगलते ही उसकी हालत बिगड़ गई। यह देख बस कंडक्टर ने एंबुलेंस बुलाई और बस रुकवाकर प्रदीप कौर को एंबुलेंस में सिविल अस्पताल समाना भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां प्रदीप कौर की गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया। राजिंदरा अस्पताल में इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक युवती की बहन के बयान पर उसके दोस्त मखन सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया है लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed