फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   gangster arrest, crime, Heroin, police, ropar

हथियारों समेत दो गैंगस्टर गिरफ्तार

Sat, 09 Apr 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/रोपड़
ब्यूरो,अमर उजाला/रोपड़ Updated Sat, 09 Apr 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
gangster arrest, crime, Heroin, police, ropar
arrest - फोटो : demo
पंजाब और हरियाणा में कई वारदात को अंजाम देने वाले बचित्र गैंग के दो सदस्यों को सीआईए स्टाफ ने काबू किया है।
विज्ञापन


इनसे एक 315 बोर का देसी पिस्तौल, नौ एमएम की पिस्तौल और 9 कारतूस बरामद हुए हैं। इनके खिलाफ थाना नूरपुरबेदी में मामला दर्ज कर लिया गया है। 

एसपी हरमीत सिंह हुंदल ने बताया कि पकड़े गए दोनों गैंगस्टर केसर मल्ली गैंग के दो सदस्यों पर हमला करने जा रहे थे। सीआईए स्टाफ के इंचार्ज गब्बर सिंह ने इन्हें काबू किया। आरोपियों की पहचान परमिंदर सिंह और अमनदीप के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि परमिंदर सिंह के खिलाफ कत्ल का प्रयास करने, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं के तहत 13 मुकदमे दर्ज हैं। यह इन मामलों में फरार चल रहा था।

हरियाणा और पंजाब पुलिस को उसकी तलाश थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि परमिंदर उर्फ पिंदरी अपने अन्य साथी के साथ बाइक पर थाना नूरपुरबेदी के एरिया में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए आ रहा है। इन्हें बलाचौर से नूरपुरबेदी साइड को आते हुए टिब्बा नंगल की घाटियों के पास गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


सीआईए स्टाफ के इंचार्ज गब्बर सिंह ने बताया कि उन्होंने यह हथियार मेरठ (यूपी) से आशीष और बिट्टू से खरीदे हैं। इनका नेता  बचित्र सिंह रोपड़ जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इन दोनो को श्री आनंदपुर साहिब की अदालत में पेश किया जहां से अदालत ने इन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed